IMG 20240306 WA0000

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

जौनपुर की देवतुल्य जनता से आह्वान करता हूं कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं और मुझ जैसे सेवक को अपना प्रतिनिधि चुने कहा कृपाशंकर सिंह ने

400 सीट पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनसहयोग के माध्यम से करेंगे पूरा: गिरीशचंद्र

टिकट मिलने के बाद बनारस से जौनपुर पहुंचे कृपाशंकर सिंह का जगह जगह बीजेपी नेताओं समर्थकों के द्वारा किया गया शानदार स्वागत

IMG 20240306 WA0001 1024x768

पुर्वांचल प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला धाम में मत्था टेक कृपाशंकर ने भारी हुजूम के साथ शुभारंभ किया चुनावी अभियान

जौनपुर लोकसभा क्षेत्र 73 से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जौनपुर ज़िले के सहोदारपुर गांव निवासी और महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री दिग्गज उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार से चुनावी अभियान का शुभारंभ कर दिया।

आज मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने समर्थको के साथ सर्वप्रथम बनारस में रामभक्त संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन पूजन के पश्चात वाराणसी से सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए चले।
सर्वप्रथम हजारों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक अमूल फैक्ट्री के सामने उनका भव्य स्वागत किये,उसके उपरांत सैकड़ो वाहनों के साथ चलते हुए काफिला जब जलालपुर पहुंचा तो पूर्व विधायक डॉक्टर हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कृपाशंकर सिंह का भारी जोश खरोश के साथ गगनभेदी नारों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद जगह जगह स्वागत होता रहा और काफिला बढ़ता गया।
उसके उपरांत उनका काफिला पुर्वांचल प्रसिद्ध धाम माता शीतला चौकिया पहुंचा।
जहां पर उन्होंने माँ शीतला जी का दर्शन कर विजय मनोकामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन पूजन करने के पश्चात उनका काफ़िला भंडारी स्टेशन से कोतवाली चहारसू चौराहा,जेसीज चौराहा से होते हुये भूपतपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचे जहा पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा अंग वस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया गया।
तदुपरांत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा वन्दे मातरम का गीत गाया गया।

IMG 20240306 WA0002 1024x576

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर की सेवा करने का सुअवसर प्रदान किया,मै सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल और देव तुल्य जनता के विश्वास पर लगातार तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।
कृपाशंकर सिंह ने आगे आह्वान किया कि उसके लिये घर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पार्टी की रीतिनीति सरकार के किये गये विकास कार्यों के पत्रकों को देकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करेंगे और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनाएंगे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन में खेलकूद और युवा कल्याण स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जो रोडमैप बनाया है,उसमे हम सभी को भागीदार बनना है और मोदी जी के विजन को समर्थन देते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है।
मंत्री ने आगे कहा कि हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री जी ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है। हमें इन चुनावों के माध्यम से अबकी बार 400 सीट पार के लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए पूरे दम खम के साथ और जनसहयोग के माध्यम से प्रचंड विजय को हासिल करना है।
उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है और सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती है ।
ऊन्होंने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में विकास के नए नए आयाम को छू रहा है और आगामी लोकसभा चुनावों में हमें अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करना होगा।
पिंडरा के विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह मोदी जी के दूत बनकर आये है,इसलिए आप लोग इनको जिताकर भेजे।
आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं के कारण जनसामान्य के जीवन में अभूतपूर्ण परिवर्तन आया है, चाहे वह आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों का इलाज हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान हो, जन धन के माध्यम से सभी को बैंको से जोड़ना एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोन उपलब्ध कराना हो इनका साक्षात उदाहरण जमीनी स्तर पर देखा जा सकता है।
जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रथम चरण में अधिसूचना के पहले जौनपुर का टिकट घोषित करने से हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीतिक सफलता हेतु पर्याप्त समय मिल गया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनपद का पूरा कार्यकर्ता सांसद जी के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। अभी हमारा घोषणा पत्र नही बना है, पर मोदी जी की इच्छा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जन सहभागिता जरूरी है।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अन्त मे आये हुए कार्यकर्ताओ का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करे। उसके लिये हमे प्रत्येक बूथ पर विजय प्राप्त करना होगा। उसके लिए बूथ पर मीटिंग कर प्रचार प्रसार करें। हम सब कार्यकर्ता एक से डेढ़ महीने तक इस चुनावी समर में लग जाएं। इस चुनावी बेला में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ जीतने के लिये बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठक करें। भाजपा एक कैडरबेस पार्टी है और सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जो यह लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी का बडी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पार्टी ने आप सभी की कार्यकुशलता को लोकसभा चुनाव को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है और विश्वास जताया है कि इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को अधिक मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे ओर आपने यही संकल्प लेकर यहां से जाना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी
ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह,जिला महामंत्री सुशील मिश्रा,पीयूष गुप्ता,सुधाकर उपाध्याय,संतोष सिंह,संदीप सरोज,रवीन्द्र सिह, राजू दादा ,उमाशंकर सिंह,अवधेश यादव,धनंजय सिंह,रविश चन्द्र पाण्डेय, नागेश्वर देव पाण्डेय, प्रभात श्रीवास्तव,अरविन्द विश्वकर्मा,रामसूरत मौर्य,शशि मौर्य,सुनिल यादव,विपिन द्विवेदी,ओमप्रकाश सिंह,आमोद सिंह,रोहन सिंह,अम्बरीश धर द्विवेदी,विनय सिंह,भूपेंद्र सिंह ,प्रबुद्ध दुबे,पंकज सिंह ,जसविन्दर सिंह, जीतेन्द्र सिंह,हर्सु पाठक,विनित शुक्ला ,अनिल गुप्ता,नरेन्द्र उपाध्याय,रागिनी सिंह,अजय सरोज,सुरेश धुरिया, इंद्रसेन सिंह ,विकास ओझा,घनश्याम यादव,निखिल सोनकर, अवधेश सोनकर साहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *