(दिलीप सिंह परिहार)
(रांची)
डेटा उपनिवेशवाद के विरुद्ध रांची से डिजिटल शंखनाद
वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डेटा-केंद्रित मॉडल के बीच रांची से स्वदेशी डिजिटल आंदोलन की मजबूत आवाज उठी। भारतीय सुपर-ऐप ZKTOR ने खुद को डेटा-उपनिवेशवाद के खिलाफ एक तकनीकी विकल्प के रूप में पेश किया, वहीं इसी मंच पर सीनियर पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद को सम्मानित कर कार्यक्रम को एक सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम भी दिया गया।
रांची प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भरत भूषण प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर की। ZKTOR के निदेशक ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता और स्वदेशी तकनीक — दोनों मिलकर ही भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए भारत भूषण प्रसाद ने कहा कि भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म का उभरना केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आज जब वैश्विक प्लेटफॉर्म यूज़र्स के डेटा को व्यापार का आधार बना चुके हैं, ऐसे समय में भारत निर्मित सुरक्षित प्लेटफॉर्म का आना गर्व की बात है। उन्होंने ZKTOR टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय तकनीक को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम में IFWJ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह परिहार, विशाल भारद्वाज, प्रभात रंजन सहित कई पत्रकारों और सामाजिक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। रांची प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभु चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य अशोक गोप की मौजूदगी ने कार्यक्रम को पत्रकारिता जगत का महत्वपूर्ण मंच बना दिया।




![[एचईसी में बने मोबाइल लाॅन्चिंग पैड से भेजा जाएगा इसरो का चंद्रयान-2]](https://tehelkanews.net/wp-content/uploads/2019/05/ranchi-chandra-190x122.jpg)