IMG 20260206 WA0000

(भारत भूषण)
(राँची)

राँची प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम में भारत भूषण ने झारखंड की लोक संस्कृति को बताया सिनेमा की ताकत

रांची प्रेस क्लब में गुरुवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे शहरों के दर्शकों, भारतीय सिनेमा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के रिश्ते पर चर्चा करना था। इस संवाद में पत्रकारों, फिल्म प्रेमियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की झारखंड इकाई की सक्रिय भागीदारी रही। इसी दौरान आईएफडब्ल्यूजे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद को अनुभव सिन्हा ने सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करते हुए भारत भूषण ने कहा कि झारखंड लोक गायन और पौराणिक नृत्य की धरती है, जो भारतीय सिनेमा की आत्मा को मजबूत आधार देती है। उन्होंने कहा कि यहां की पारंपरिक कलाएं समाज की पहचान और विरासत हैं, जिन्हें फिल्मों में अधिक स्थान मिलना चाहिए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान अनुभव सिन्हा ने भी छोटे शहरों के दर्शकों की समझ और सार्थक सिनेमा की जरूरत पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा को जमीनी कहानियों की ओर लौटना होगा।
इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह परिहार, विशाल भारद्वाज, प्रभात रंजन सहित कई सदस्य मौजूद रहे। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु चौधरी, सचिव अभिषेक सिन्हा भी मौजूद रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *