(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
लखनऊ में हुई नियुक्ति, 2026 से 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी, BHU और IIT दिल्ली से शिक्षित, अब कर रहे कानून की पढ़ाई
उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में नई पीढ़ी के नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निलेश दूबे को NAREDCO उत्तर प्रदेश नेक्स्टजेन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए सौंपी गई है।
लखनऊ में आज आयोजित बैठक में NAREDCO उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. आदित्य शुक्ला तथा संपूर्ण सचिवालय की उपस्थिति में यह घोषणा की गई।
NAREDCO (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल) आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत एक प्रमुख संस्थान है, जो नीति निर्माण, पारदर्शिता और निवेशक विश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इस नियुक्ति को उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में युवा नेतृत्व के उदय के रूप में देखा जा रहा है।
कौन हैं निलेश दुबे
वाराणसी (काशी) से आने वाले निलेश दूबे ने BHU से अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स), IIT दिल्ली से उद्यमिता प्रबंधन में डिप्लोमा प्राप्त किया है और वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। पेशेवर रूप से वे यूनिक स्पार्क इंफ्रा प्रा. लि. के निदेशक हैं तथा चंद्रप्रभा रियल्टी से जुड़े हुए हैं। उनका परिवार पिछले 45 वर्षों से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है।

कार्य क्षेत्र और दृष्टिकोण
निलेश दूबे का ध्यान रियल एस्टेट में पारदर्शिता, निवेशक विश्वास, खरीदारों का भरोसा और नीति संवाद पर केंद्रित है। वे भूमि समेकन, निवेश परामर्श और शहरी विकास परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
निलेश दूबे का मानना है कि पूर्वांचल विशेषकर वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर—आने वाले वर्षों में संरचित विकास और रोजगार सृजन के बड़े केंद्र बन सकते हैं।
पारिवारिक विरासत और स्वतंत्र पहचान
निलेश दुबे के पिता श्री रामप्रकाश दूबे उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिक शख्सियत हैं, वह चार दशकों से अधिक समय से जमीनी स्तर पर समाज और विकास कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं । निलेश दूबे इस विरासत को शिक्षा, पेशेवर दृष्टिकोण और संस्थागत जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
युवा नेतृत्व का महत्व
रियल एस्टेट केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार, आवास, निवेश और बुनियादी ढांचे का आधार है। ऐसे में युवा नेतृत्व की भागीदारी से क्षेत्र में नई ऊर्जा और नीति-समन्वय की संभावना बढ़ती है। निलेश दुबे की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट क्षेत्र अब शिक्षित और नीति-संवेदनशील नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।




