(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
अजय यादव ने सदैव जनपद का मान महाराष्ट्र में बढ़ाया है कहा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने
जौनपुर में सपाजनों ने महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत अभिनंदन
जनपद जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश का पुनः उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रथम जनपद आगमन पर नगर के मियांपुर स्थिति एक मैरेज लॉन में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम स्वागत सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अजय यादव का जौनपुर जनपद की तरफ से ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव महासचिव आरिफ हबीब ने बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।तत्पश्चात उपस्थित सपाजनों ने क्रमवार माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।
अपने स्वागत से अभिभूत बतौर मुख्य अतिथि स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि आज आप लोगों द्वारा स्वागत सम्मान किया जाना मेरे लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल है।आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र बड़ी भूमिका निभाएगा
और उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनेगी।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी।
स्वागत अभिनंदन के लिए अजय यादव ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि जब भी जौनपुर के लोगों को महाराष्ट्र प्रदेश में किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ी तो अजय यादव ने पूरी मदद करने का काम किया। आज अजय यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक स्वागत करते हैं।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राजेश यादव, सुभाष यादव, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अनिल यादव, डॉ शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्य, कृष्णा यादव, प्रदीप यादव बाबा, अनिल यादव, केशू भाई, अमर बहादुर यादव, विजय प्रताप बागी, ऋषि यादव, प्रमोद यादव, भीम यादव, अजय प्रजापति, डॉ जंगबहादुर यादव, सतवंत यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
स्वागत सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया तथा कार्यक्रम आयोजक संदीप यादव, प्रदीप यादव अमरबहादुर यादव लंबू ने आभार व्यक्त किया।



