(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
मुम्बई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा समाज के हर वर्ग को दिया गया प्रतिनिधित्व
मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस नई टीम के गठन से मुंबई में भाजपा का जनाधार और अधिक व्यापक होगा तथा विशेष रूप से उत्तर भारतीय समाज में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के अलावा कुल 55 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 9 सचिव तथा 1 कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न प्रमुख दायित्वों का वितरण किया गया है। कार्यकारिणी में मनोज सिंह, अजय शुक्ला, बबलू विश्वकर्मा, विजय यादव, बृजेश दुबे, विजय सिंह, राजेश यादव, चंदन तिवारी और प्रभाकर चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। दया शंकर यादव, अजित सिंह, एड. मनोज जायसवाल और विनय दुबे को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राहुल यादव, सौ. डॉ नूतन सिंह, शिव मिश्रा, कैलाश यादव, रविन्द्र पांडेय, महेंद्र चौरसिया , सूर्यकांत शर्मा, राजेंद्र मिश्रा और जगत नारायण गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य प्रमुख नियुक्तियों में राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा को सोशल मीडिया प्रमुख, सचिन प्रजापति को सोशल मीडिया सह-प्रमुख,
मयंक शेखर को उत्तर भारतीय युवा मोर्चा युवा प्रमुख, सौ. संध्या पाठक को महिला प्रमुख, ओम प्रकाश पांडे को कार्यालय प्रमुख, कु. पारूल चौधरी को मीडिया प्रमुख, एड. नीलेश पंडित को विधि (लीगल) प्रमुख
के अतिरिक्त 23 कार्यकारिणी सदस्यों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और भाजपा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
प्रमोद मिश्रा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम और मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी का हृदय से धन्यवाद देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है और पार्टी संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है।



