(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)
माउंट फोर्ट इण्टर कालेज की छात्रा समृद्धि कुंवर ने सी.बी.एस.ई. हाईस्कूल परीक्षा में अंग्रेजी साहित्य में100 में 100 अंक प्राप्त कर कालेज और जिले का नाम रोशन किया है। उसने कुल 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
समृद्धि की उपलब्धियां केवल बोर्ड परीक्षा तक सीमित नहीं हैं। वह बाल वैज्ञानिक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं और कम उम्र में नासा से दो दर्जन से अधिक प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा इसरो की युविका परीक्षा भी उन्होंने 100 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।



