(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
जी हां यह बिल्कुल सच है सिर्फ़ एक भूल से या जानबूझकर लिखे गए सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर पब्लिक क्या एसपी, डीजीपी तक बात नहीं कर सकते क्योंकि प्रभारी निरीक्षक के इस मोबाइल नम्बर में एक अंक कम लिखा गया है।
सरायपोख्ता पुलिस चौकी के बाहर दीवार पर जनता की सुविधा के लिए चौकी इंचार्ज और कोतवाल का मोबाइल नंबर लिखा गया है।
चौकी इंचार्ज का मोबाइल नम्बर दस अंक का 7906787941 ठीक लिखा गया है किंतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल नम्बर 945403619 है जो कि नौ अंक का है इसमें एक अंक नहीं लिखा गया है।
प्रभारी निरीक्षक का सीयूजी नम्बर 9454403619 है और इस मोबाइल नंबर को लिखा जाना चाहिए कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी पीड़ित त्वरित ढंग से प्रभारी निरीक्षक से मदद की गुहार लगा सके और उसको पुलिस तुरन्त यथोचित सुरक्षा, शांति प्रदान कर सके।




