(शिवशरण सिंह गहरवार)
(लखनऊ)
यूनियन अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह संजय प्रसाद को पत्र लिखकर की थी मांग
यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स
यूनियन के अनुरोध पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कोविड – 19 संक्रमण से दिवंगत 12 पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शासन से अनुरोध किया है।
विदित हो कि यूनियन के प्रयास से प्रदेश सरकार पहले ही 102 दिवंगत पत्राकारों के परिवारों को दस-दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दे चुकी है।
यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह संजय प्रसाद को पत्र लिखकर शेष 12 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को उक्त आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया था।
उक्त पत्र का संज्ञान लेते हुए सूचना निदेशक ने शासन से तत्सम्बन्धी धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
यूनियन ने अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद और सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया है।




