Js 1

चौथे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 6 विकेट खोकर 424 रन ठोक दिए. इस दौरान जोस बटलर और कप्तान इयोन मॉर्गन ने तूफानी शतक जड़ दिए.

England 1024x576

बटलर ने जहां 79 गेंदों पर 156 रनों की पारी खेली. वहीं, मॉर्गन ने 88 गेंदों पर 103 रन बना डाले. इंग्लैंड की ओर से इस मैच में कुल 25 छक्के लगे, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है. पिछले हफ्ते ही दूसरे वनडे में विंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 23 छक्के लगाए थे.

Js

आपको बता दें, बटलर ने 13 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 156 रन बनाए. जबकि मॉर्गन ने छह छक्के और आठ चौकों की मदद से 103 रन बनाए.

Ab

वहीं, एलेक्स हेल्स और बेयरस्टो ने पचासा जड़ा. इंग्लैंड टीम के इस प्रदर्शन को देखते हुए साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि आखिर ये टीम क्यों इस समय दुनिया की नंबर वन टीम है.

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *