नोएडा ग्रेटर नोएडा के मुकाबले बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण दादरी क्षेत्र में विकसित करेगा एकीकृत औद्योगिक नगर

(राजेश बैरागी)
(गौतम बुद्ध नगर)

क्या नोएडा ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के बरअक्स कोई नगरीय विकास प्राधिकरण भी एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने का साहस कर सकता है? बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ऐसा ही एक एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने जा रहा है और वह भी ग्रेटर नोएडा के ठीक सामने।
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण शीघ्र ही अपने अधिसूचित क्षेत्र के गांव कैमराला चक्रसेनपुर की ढाई सौ एकड़ भूमि पर नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों की तर्ज पर एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने जा रहा है।कैमराला चक्रसेनपुर दादरी (गौतमबुद्धनगर)तहसील का गांव है परंतु मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में इसे अन्य कई गांवों के साथ बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल कर दिया गया था।यह गांव अपनी विशिष्ट भोगौलिक स्थिति के चलते विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके दक्षिण में दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन है, साथ ही यह न्यू बोड़ाकी रेलवे जंक्शन तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के भी अति निकट है। इसके उत्तर में जीटी रोड व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे है।बीकेडीए यहां जिस ढाई सौ एकड़ भूमि पर एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने की योजना बना रहा है उसमें सर्वाधिक हिस्सा 38% औद्योगिक गतिविधियों के लिए तय किया गया है।बीकेडीए द्वारा तैयार लेआउट प्लान में 18% आवासीय,16% हरित क्षेत्र,3% मिक्स लैंड उपयोग तथा 4% वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है।बीकेडीए उपाध्यक्ष श्रीमती अंकुर लाठर ने बताया कि यह योजना प्राधिकरण के नये दृष्टिकोण के साथ लांच की जाएगी। यह एक गेम चेंजर योजना साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 10 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर ली गई है जबकि तेजी से शेष भूमि के अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुआवजा दर संबंधी पत्रावली गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना में एक प्रतिशत भूमि पर निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट का निर्माण भी किया जाएगा।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img