विजय माल्या जिसके मूत्र से कभी जलते थे “चिराग़”

★मुकेश सेठ★
◆मुम्बई◆

IMG 20190412 WA0005

 {“रँगीन मिज़ाज”माल्या को 2-2 बार राज्यसभा में भेजने वाली बीजेपी-काँग्रेस आज वोट के लिए बना रही उसको मुद्दा}

[अपनी “वो”वाली नाईट पार्टियों में बुलाता था मजबूत,मशहूर शख़्शियतो को,छलकते थे शराब-शवाब]
(तीन शादियां करने वाला विजय  माल्या देश के बैंकों से 9 हज़ार करोड़ के लोन ले भागा है ब्रिटेन)

IMG 20190412 WA0006

(बेटा सिद्धार्थ भी है”प्लेब्वॉय”दीपिका पादुकोण समेत तमाम एक्ट्रेस-मॉडलों से रहे उसके”ख़ास”सम्बन्ध तो बाप भी था कभी उसके गर्ल फ्रेंड्स का फ्रेंड)
[माल्या का परिवार अब रहता है लन्दन में और बड़ी सम्पत्तियों के साथ है बड़े कारोबारी]
{भगोड़े माल्या के प्रत्यर्पण के लिए कठोर क़दम उठा रही मोदी सरकार,ब्रिटिश कोर्ट में माल्या ने कहा है भारत की जेलों में नही है अच्छी सुविधा}

IMG 20190412 WA0007

♂÷कर्नाटक के जाने-माने शराब कारोबारी और यूबी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजय माल्या पर भारत के कई बैंकों से 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार होने का आरोप है। हाल ही में इस केस सुनवाई के दौरान माल्या ने लंदन की अदालत मे कहा कि वो आर्थिक तौर पर दिक्कतें झेल रहे है और परिवार के लोग आर्थिक तौर पर मदद कर उनके ख़र्च उठा रहे है।
*काँग्रेस-बीजेपी दो बार भेजें थे राज्यसभा*♀
विजय माल्या भाजपा और काँग्रेस के समर्थन से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुका हैं। उनके पिता विट्ठल माल्या कर्नाटक के बड़े उद्योगपति थे। उन्होंने कई बिजनेस शुरू किए और उसमें उन्हें सफलता मिली। एक समय ऐसा आया कि देश के शराब कारोबार पर विट्ठल माल्या का वर्चस्व हो गया। हालांकि पिता से इस कारोबार को हाथ में लेने के बाद विजय ने कारोबार को और तेजी से बढा़या। विजय माल्या की मां ललिता रमैया भी काफी धनी महिला मानी जाती हैं। उनके पास लंदन के अलावा भारत में भी काफी प्रापर्टी है।
*माल्या की पहली बीवी समीरा*♀
विजय माल्या की पहली बीवी समीरा तैय्यबजी एयर इंडिया में एयरहोस्टेस थीं। जब विजय एक बार एयर इंडिया की उड़ान से अमेेरिका जा रहा था तब उसकी मुलाकात समीरा से हुई,इसके बाद दोनों करीब आ गए और फिर दोनों ने साल 1986 में शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा नहीं चली और एक साल बाद ही तलाक हो गया। इस शादी से विजय को एक बेटा सिद्धार्थ हुआ, जो अब उनके कारोबार को देख रहा है।
*बाप की तरह रँगीन मिज़ाज बेटा सिद्धार्थ*♀
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ की ब्रिटेन और उसके बाहर कई कंपनियां हैं। सिद्धार्थ भी लंदन में ही रहते हैं। सिद्धार्थ जब भारत में था तब उसके अफेयर्स कई नामी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से थे जिनमें सर्वाधिक चर्चा दीपिका पादुकोण की रही,चर्चा थी कि सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्ल फ्रेंड दीपिका को मुम्बई के सर्वाधिक महँगे जगह वरली में 25 करोड़ के आलीशान घर भी दिलाये थे हालाँकि इस पर दीपिका-सिद्धार्थ ने कभी मुँह नही खोला।
उस दौरान ये भी सरगोशियां 3 पेज़ पर्सनैलिटीज में तैर रही थी कि बेटे सिद्धार्थ की ही कितनी गर्लफ्रेंड रही नामचीन हीरोइनों व मॉडलों को विजय माल्या ने अपने आलीशान याट व बंगलो पर रँगीन पार्टियां दे चुका है।
*माल्या की दूसरी बीवी रेखा*♀
समीरा से तलाक के कुछ सालों बाद विजय माल्या ने अपनी स्कूल की दोस्त रेखा से शादी कर ली। रेखा की माल्या से पहले भी दो शादियां हुई थी, और इस शादी से रेखा की दो बेटियां स्टेला और लैला हुई और साथ ही रेखा को एक बेटा भी हुआ हालांकि बाद में बेटी स्टेला का बाद एक एक्सीडेंट में मौत हो गई। शादी के बाद बेटी लैला को विजय ने गोद ले लिया। बाद में विजय माल्या और रेखा की दो बेटियां और हुईं।
विजय माल्या का पूरा परिवार अब लंदन में रहता है। उनकी बेटियां बड़ी हो चुकी हैं और उनका अपना कारोबार है। कोर्ट में माल्या ने इन्हीं बेटियों के बारे में कहा है कि वो उन्हें आर्थिक तौर पर मदद देती हैं। रेखा और विजय का तलाक हो चुका है और बताया जाता है कि तलाक के एवज में उन्हें विजय से ठीक ठाक पैसा और प्रापर्टी मिली है।
*माल्या की तीसरी बीवी पिंकी*♀
इस समय विजय माल्या अपनी तीसरी बीवी पिंकी लालवानी के साथ लंदन में रहता हैं। पिंकी कभी किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस थीं। व रँगीन मिज़ाज लिकर किंग माल्या के नजदीक जा पहुँची थी।
अपने हॉट मॉडलों की सेक्सी फ़ोटो छापकर मशहूर किंगफिशर कलेन्डर में पिंकी लालवानी भी हॉट फ़ोटो शूट व ऐड भी कर चुकीं हैं।
पिंकी कई कंपनियों में निदेशक और हिस्सेदार हैं। वो खुद भी कई कारोबार कर रही हैं।पिंकी की कम्पनी ब्रिटेन में बुटीक, आईवियर, सौंदर्य प्रसाधन, ऑप्टिकल्स और कइयों सामान बेचने का काम करती है। साथ ही लंदन कोर्ट में पिंकी की सालाना कमाई 1.35 करोड़ बताई गई है। हालांकि माना जाता है कि वो इससे कहीं ज्यादा कमा रही हैं।
इस तरह देखा जाए तो 9 हज़ार करोड़ का कर्ज़ लेकर देश से भागने वाले भगोड़ा विजय माल्या एक भरे पूरे परिवार के साथ लंदन में रह रहा हैं। इस परिवार में उसकी एक पूर्व पत्नी, मौजूदा पत्नी, मां, तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है, उनकी एक पूर्व पत्नी भारत में ही रहती हैं माना जाता है ये पूरा परिवार बड़ी  संपत्ति का मालिक है।
उधर मोदी सरकार उसको ब्रिटेन कोर्ट व ब्रिटिश सरकार के जरिये प्रत्यर्पण करवा डालना चाहती है जेल में तो भगोड़े माल्या ने कोर्ट में कहा था कि भारत की जेलों में नही है अच्छी सुविधा।
फ़िलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि विजय माल्या का अंजाम किस तरह का होगा,जिसने कभी अपने आगे-पीछे घुमायी थी देश की शीर्षस्थ हस्तियों को।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img