हवाई अड्डे के निकट चीन की तर्ज पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट

हवाई अड्डे के निकट चीन की तर्ज पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट

(राजेश बैरागी)
(गौतम बुद्ध नगर)

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एक अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट मार्केट बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। चीन के झियांग प्रांत में स्थित इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर (YIWU)की तर्ज पर यहां बनाए जाने वाली होलसेल मार्केट में एक ही स्थान पर उत्तर प्रदेश समेत देश भर तथा पड़ोसी देशों के उत्पादों की बड़ी बड़ी दुकानें होंगी जहां से देश विदेश से आने वाले दुकानदारों तथा आयातकों को सामान खरीदने में सहूलियत होगी।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चीन के झियांग प्रांत में इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर(YIWU) है। वहां इस प्रकार की छः मार्केट हैं जिन्हें डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है। प्रत्येक डिस्ट्रिक्ट चार मंजिला है जिसका प्रत्येक फ्लोर लगभग 90 हजार वर्ग मीटर का है। वहां एक ही स्थान पर देश में उत्पादित सभी सामान की मौके पर ही खरीद फरोख्त होती है।उसी की तर्ज पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट सेक्टर 28 व 29 में अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट बनाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। प्राधिकरण शीघ्र ही इसके लिए सलाहकार नियुक्त करेगा जो चीन की इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर का अध्ययन कर योजना तैयार करेगा। हवाई अड्डा निकट होने से देश और दुनिया के खरीदार यहां से खरीदे गए सामान को आसानी से अपने गंतव्य तक ले जा सकेंगे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *