IMG 20210102 WA0009

★शिवशरण सिंह★
★लखनऊ(यूपी)★
{यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन सीतापुर इकाई ने जारी किया नववर्ष का कलेण्डर}
♂÷नव वर्ष के अवसर पर यूपी प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सीतापुर इकाई द्वारा यूनियन का कैलेंडर जारी किया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा कि यूनियन की सीतापुर इकाई ने सराहनीय पहल की है । कैलेंडर का महत्व दैनिक जीवन में हमेशा बना रहता है ।

IMG 20210102 WA0010

यूनियन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने कहा कि कोरोना काल के संक्रमण के बीच नव वर्ष पर सीतापुर इकाई का यह प्रयास प्रशंसनीय है ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश महामंत्री पीके तिवारी ने किया ।
कार्यक्रम का धन्यवाद सीतापुर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने ज्ञापित किया । कार्यक्रम में लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की सचिव विनीता रानी विन्नी , वरिष्ठ पत्रकार देवराज सिंह, अविनाश शुक्ला, अमिताभ नीलम, प्रदीप कुमार, लालबहादुर चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, राम चन्द्र वर्मा, हिमांशु सिंह ,गौरव सिंह सहित काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *