IMG 20200113 WA0002 1

★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{थानागद्दी में स्वर्गीय आशीष सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के 5 दिवसीय आयोजन का फीता काटकर मुख्य अतिथि डॉ त्रिपाठी ने किया खेल का शुभारंभ}
♂÷आज के दौर में मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है,खेल को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए।उक्त सम्बोधन प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ एमएन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि पद से देते हुए आगे कहा कि आज के युवा कम्प्यूटर, मोबाइल पर गेम खेलते हैं लेकिन शायद उन्हें यह पता नहीं कि इसका उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर पड़ता है।कम्प्यूटर मोबाइल पर ज्यादे समय व्यतीत करने से नींद तो प्रभावित होती है चिंतन शक्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके चलते स्मरण शक्ति क्षीण होते जाने से अन्य कार्यों में मन नही लगता व उनका चतुर्दिक विकास अवरुद्ध होना शुरू हो जाता है।
डॉ.त्रिपाठी ने कहा कि तमाम तरह की बीमारियों का उपचार खेल है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. एमएन त्रिपाठी ने पांच दिवसीय स्वर्गीय आशीष सिंह राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया।यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता प्रतिवर्ष थानागद्दी में आयोजित की जाती है,इसमें तमाम जिलों की क्रिकेट टीम भाग लेने हेतु शामिल होती है।

IMG 20200113 WA0002 1024x512

इस मौके पर आशीष सिंह स्मारक सोसायटी के अध्यक्ष पंकज सिंह,डॉ. ओपी सिंह,एसडी सिंह,डॉ. ओपी मिश्रा, पंडित गिरजाशंकर शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, संदीप सिंह,नीलेश कुमार सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.एके सिंह ने किया।
खेल के दौरान मैदान में उतरी मेरठ की टीम ने आजमगढ़ को 50 रन से तो वाराणसी की टीम ने प्रयागराज को 8 रन से परास्त कर जीत अपने नाम दर्ज़ कराई।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *