IMG 20191231 WA0015 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{कैंसर से जूझ रहे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी की हिम्मत बढ़ाने पहुँची अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा जल्द ही होंगे स्वस्थ}
[मुम्बई में कैंसर का इलाज करा रहे बलूनी से मिलने 5 दिसम्बर को पहुँचे थे प्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उनके जल्द ठीक होने की जताई थी सम्भावना]
(युवराज सिंह व मनीषा कोइराला भी पूर्व में करा चुके हैं कैंसर का इलाज़,अनिल बलूनी ने ट्विटर पर मनीषा के लिए लिखा थैंक्यू मनीष जी)

IMG 20191231 WA0015

♂÷सुप्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कैंसर से जूझ रहे बीजेपी नेता और सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की है।
मनीषा ने कहा है कि आज के जमाने में कैंसर को शिकस्त दी जा सकती है, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अनिल बलूनी जल्द स्वस्थ होंगे।
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद व बीजेपी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं।यहीं पर मनीषा कोइराला ने उनसे मुलाकात की। अनिल बलूनी पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित हैं, वे मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।बता दें कि मनीषा कोइराला खुद भी कैंसर से जूझ चुकी हैं, उन्होंने न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवाया है।
अनिल बलूनी ने मनीषा कोइराला से मुलाकात का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है। अनिल बलूनी ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर लिखा, “जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला मुझसे मिलने के लिए अस्पताल आईं, कैंसर से लड़ने के लिए मेरा हौसला बढ़ाने के लिए मैं उनका दिल से शुक्रिया करता हूं वे खुद भी कैंसर से लड़कर जीती हैं और उन्होंने अपना अनुभव मेरे साथ साझा किया। उनकी हिम्मत और जीवटता की कहानी वाकई में प्रेरणादायक है, थैंक्यू मनीषा कोईराला जी।
अनिल बलूनी के ट्वीट का जवाब देते हुए मनीषा कोइराला ने कहा है कि आज चिकित्सा क्षेत्र में तरक्की की वजह से कैंसर से जीत मुमकिन है, मैं कामना करती हूं कि अनिल बलूनी जी शीघ्र स्वस्थ हों और उनकी सेहत बुलंद रहे।
बता दें कि 5 दिसंबर को क्रिकेटर युवराज सिंह ने अनिल बलूनी से मुलाकात की थी,युवराज ने तब कहा था कि हम कैंसर को हरा सकते हैं, हम कैंसर को हराएंगे। युवराज ने कहा था कि अनिल बलूनी मजबूती से कैंसर के खिलाफ लड़ रहे हैं और नए जोश के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *