★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुम्बई शहर के पालक मन्त्री असलम शेख़ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा अगर इसी तरह केस बढ़ते रहे तो नाइट कर्फ़्यू या आंशिक लाकडाउन की संभावना से इनकार नही कर सकते हैं}
[देश मे सबसे ज्यादे कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र में निकलने के चलते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक बार फ़िर राज्य की जनता को सम्बोधित कर सकते हैं]
(महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन भी 10 हजार से ऊपर की सँख्या में मिले हैं मरीज़, अब तक 22,28,471 मरीज़ो में से मृतकों की सँख्या 52200 पर पहुँच गयी है, जो कि देश के सभी राज्यों से ज्यादा है)
♂÷नागरिकों की लापरवाही ने महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केसों में खासी बढोत्तरी दर्ज की जा रही है औऱ इस समय 10 हज़ार से ऊपर कोरोना संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं जो कि डरावनी तस्वीर है।
देश में सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में ही निकलने के चलते राज्यसरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गयी है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जहाँ बार-बार लोगों से कोविड 19 कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करने की गुहार हरदम लगा रहे हैं तो मुम्बई के पालकमंत्री के बयान से लगता है कि जल्द ही सीमित तौर पर मुम्बई शहर में भी लाकडाउन लग सकता है।

सूत्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार अगले कुछ दिनों में सख्त कदम उठा सकती है। राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अटकलें है कि सरकार महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस बीच सूत्रों ने कहा कि मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण सरकार अपने सभी विकल्पों पर ध्यान दे रही है, भविष्य की कार्रवाई का फैसला समीक्षा बैठक में किया जाएगा। मौजूदा घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में सीएम उद्धव ठाकरे भी राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे।
मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने कहा कि ‘लोगों पर कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया जा रहा है और जब भी जरूरत होगी तब लॉकडाउन पर निर्णय लिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘ जरूरत पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों को लॉकडाउन पर निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। अगर संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो शहर में नाइट क्लबों के बंद होने की संभावना है,अगर मामलों में बढ़त जारी रही तो नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।
शेख ने कहा- ‘मास्क नहीं पहनने के लिए लोगों पर जुर्माना लगा रहे हैं, हमें समुद्र तटों और गेटवे जैसी जगहों को बंद करना पड़ सकता है लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
बता दें महाराष्ट्र में लगातार तीन दिन तक प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को 8,744 नए मामले सामने आए. इसके अलावा कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 22,28,471 हो गए और महामारी से मरने वालों की संख्या 52,500 पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 20,77,112 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 97,637 मरीज उपचाराधीन हैं, मुंबई में संक्रमण के 1,014 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,34,583 हो गए।






















