★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने ठाकरे सरकार पर साधा निशाना तीन पहियों वाली”ऑटोरिक्शा सरकार”ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर इसे कर दिया स्थगित}
[पूर्व कैबिनेट मन्त्री व विधायक पाटिल ने कहा मराठा समाज को जब तक आरक्षण नही मिलता, तब तक बीजेपी जारी रखेंगी आंदोलन]
♂÷भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार मराठा समाज को आरक्षण नहीं देना चाहती है, इसलिए सरकार की ओर से वकीलों को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
मराठा आरक्षण के मामले पर आज पाटिल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इस मामले को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।
मराठा आरक्षण को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन के इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मन्त्री पाटिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मराठा समाज को आरक्षण दिया था, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तीन पहियोंवाली ‘ऑटोरिक्शा सरकार’ ने इस आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देकर इसे स्थगित कर दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि ठाकरे सरकार मराठा समाज को आरक्षण देना ही नहीं चाहती।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने आगे कहा कि राज्य सरकार में इच्छा शक्ति नहीं है और इसीलिए मराठा समाज को आरक्षण देने के मामले को लटकाया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि मामले को लटकाने की मंशा से ही राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी वकीलों को नहीं दे रही है और न ही इस संदर्भ में चर्चा कर रही है। इसी मुद्दे को लाकर भाजपा राज्य सरकार का विरोध कर रही है। पाटिल ने कहा कि मराठा समाज को जब तक आरक्षण नहीं मिलता, तब तक भाजपा आंदोलन जारी रखने वाली है।