★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा ने महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मन्त्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ किया प्रदर्शन}
♂÷भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महिला अघाड़ी की ओर से सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान में श्रीमती सुल्ताना खान के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.
नवाब मलिक की प्रेस कांफ्रेंस में लगातार महिलाओं का अपमान करने के आरोप में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
श्रीमती सुल्तान खान ने कहा कि मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जबकि वे अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्हें ड्रग डीलरों और उपयोगकर्ताओं का समर्थन करने के साथ-साथ लगातार महिलाओं का अपमान करने के रूप में देखा जा रहा है।
उर्दू साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अहमद राणा मौजूद थे।






















