★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बाबा जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ ट्रस्टी रामप्रताप ने पंकज बाबा समेत 14 लोगो पर लगाया है हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप}
[आरोप में कहा कि बाबा जयगुरुदेव के निधन के बाद ड्राइवर पंकज यादव ने भाई नीरज यादव समेत कई लोगो ने फ़र्जी वसीयत बनवाकर हड़पी सम्पत्ति और ख़ुद बना महंत]
(SSP शलभ माथुर ने कहा थाना हाइवे में में केस दर्ज़ हुआ है पंकज यादव व अन्य के विरुद्ध, विवेचना कर मामले का किया जाएगा निस्तारण)
♂÷मथुरा में जय गुरुदेव आश्रम और उसकी संपत्ति को हड़पने के आरोप में मंदिर के वर्तमान महंत पंकज बाबा सहित 14 लोग फंस गए हैं।बाबा जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रस्टी बताने वाले रामप्रताप ने पंकज बाबा सहित 14 लोगों के खिलाफ जयगुरुदेव आश्रम की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में रामप्रताप ने बताया है कि संत तुलसीदास उर्फ बाबा जय गुरुदेव के निधन के बाद उनके ड्राइवर पंकज यादव ने अपने भाई नीरज यादव 0 समेत कई लोगों ने फर्जी वसीयत बनवाकर बाबा जयगुरुदेव आश्रम व उससे जुड़ी हजारों करोड़ की संपत्तियों को हड़प लिया और खुद जय गुरुदेव मंदिर का महंत बन गया।
आरोप है कि पंकज यादव के चाचा हरदयाल यादव उर्फ वीर सिंह यादव निवासी भर्थना इटावा ने संस्था की जमीन व सपंत्तियों को धोखाधड़ी इरादे से हड़प लिया। पंकज यादव ने फर्जी वसीयत पर खुद को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट का अध्यक्ष बताते हुए विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ षड्यंत्र किया।
उनका कहना है कि संस्था व ट्रस्ट के खातों से भारी धनराशि निकाली जा रही है।संस्था व ट्रस्ट की संपत्तियों को भी गैर कानूनी ढंग से स्वयं के फायदे के लिए खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया थाना हाईवे में जांच के बाद एक अभियोग पंजीकृत हुआ है पंकज यादव और अन्य लोगों के विरुद्ध जिसमें फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रस्ट के के खातों से रकम को निकाला गया है गुण दोष के आधार पर विवेचना कर निस्तारण किया जाएगा।