★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{गाँधी प्रतिमा के सम्मुख धरना प्रदर्शन के दौरान मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष लोढ़ा समेत प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार}
♂÷पिछले दिनों महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था ,इसी बयान के चलते मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई भाजपा ने मंत्रालय क्षेत्र में गांधीजी की प्रतिमा के पास जंजीर बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।जब चेन फास्ट चल रहा था, पुलिस प्रशासन ने चेन फास्ट को रोकने की कोशिश की और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा सचिव प्रतीक करपे, अनुसूचित जाति मोर्चा मुंबई अध्यक्ष शरद कांबले, दक्षिण मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर, दक्षिण मुंबई भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी नाग उपस्थित थे।