【बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत छोड़ें=मनसे】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पनवेल में मनसे की तरफ़ से लगाया गया पोस्टर, बांग्लादेशी देश छोड़े वरना मनसे स्टाइल में बाहर निकाल दिया जायेगा}

IMG 20200204 WA0002

[राज ठाकरे व अमित ठाकरे के चित्र वाले पोस्टर में मनसे ने एक बार फ़िर पुराने तेवर में वापस लौटते हुए शिवसेना से भगवा दल का तमगा छीनने में जुटी]
(मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों NRC का विरोध करते हुए कहा था कि नागरिकता साबित करना इतना आसान नही इसलिए महाराष्ट्र में नही होगा लागू)
♂÷राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कट्टर हिंदुत्ववादी राजनीति की राह पर भगवा पकड़ सरपट दौड़ना शुरू कर दी है। नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर देश में हो रहे विवाद के बीच अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुछ पोस्टर सामने आए हैं।रायगढ़ के पनवेल में राज ठाकरे की पार्टी ने बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि बांग्लादेशी देश छोड़ें वरना तुम्हें मनसे स्टाइल में बाहर निकाल दिया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पार्टी के नए झंडे, नए कलेवर का ऐलान किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों में राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ठाकरे की तस्वीर भी चस्पा की गई है।
मनसे के ये पोस्टर उस वक्त आए हैं जब शिवसेना की ओर से नागरिकता संशोधन एक्ट, नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन पर सवाल खड़े किए गए हैं।बीते दिनों ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया था कि नागरिकता साबित करना इतना आसान नहीं है, इसलिए महाराष्ट्र में एनआरसी लागू नहीं होगा।
सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि कई अन्य राज्यों में भी एनआरसी लागू ना होने की बात कही गई है तो कई राज्य सरकारों ने तो नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित करवा दिया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पिछले कुछ चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन जब शिवसेना महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ चली गई तो मनसे ने अपने लिए नया मौका तलाशा।
बीते दिनों हुए पार्टी के सम्मेलन में राज ठाकरे ने नए झंडे को लॉन्च किया, तो भगवा रंग से रंगा था। इसी के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि मनसे अपना रुख बदल सकती है और एक बार फिर मराठी मानुष की राजनीति कर सकती है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार इस मसले को उठाया जा रहा है और एनआरसी के जरिए बांग्लादेशी ‘घुसपैठियों’ को बाहर निकालने की बात कर रही है. हालांकि, सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि अभी एनआरसी लागू नहीं की गई है, सिर्फ सीएए ही लागू किया गया है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img