【यूपी के लोग प्रबुद्ध व सजग लोग हैं कोई उन्हें वोटबैंक समझने की ना करें भूल=कृपाशंकर】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मीरारोड में उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने कहा उत्तरप्रदेश के लोग जीते हैं सम्मान और स्वाभिमान के साथ}
[कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वय पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता ने कहा कि वह दिन दूर नही जब उत्तरप्रदेश विकास की दौड़ में अग्रणी भूमिका निभाएगा]
(आयोजकों ने कहा कि अगले वर्ष उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस को बेहद बड़े व भव्य पैमाने पर मनाया जायेगा,बड़े पैमाने पर कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग)
♂÷अगले वर्ष मीरा भायंदर में और बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा
उत्तर प्रदेश के लोग प्रबुद्ध तथा अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से सजग रहने वाले लोग हैं, ऐसे में कोई भी राजनीतिक दल उन्हें वोट बैंक समझने की भूल ना करें। उत्तर प्रदेश के लोग सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीते हैं ।दूसरों को सम्मान देना उनकी परंपरागत संस्कृति है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीय एकता संघ द्वारा ब्लू मून क्लब, मीरारोड पूर्व में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उपरोक्त बातें कहीं।उन्होंने कहां कि अगले वर्ष मीरा भायंदर में और बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा । उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी के साथ उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है ।उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में अग्रणी भूमिका में नजर आएगा।मीरा भायंदर में पहली बार आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में उपमहापौर हसमुख गहलोत, डहाणु के नगराध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक संजय थेराडे, नगरसेविका मीरादेवी यादव, बिल्डर राजेश सिंह ,समाजसेवी सुरेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर पांडे, युवा नेता अखिलेश सिंह, कृपाशंकर पांडे, फादर पास्कल राज सिंह, आनंद दुबे,दीपक सिंह ,जय प्रकाश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, ममता सिंह ,भावना तिवारी ,उषा झा ,राधेश्याम मिश्रा ,घनश्याम दुबे आशा जायसवाल, नीता पूर्वे, रंजना सिंह, बबीता सिंह, पूजा चौधरी,महेंद्र मौर्या ,जय प्रकाश पांडे ,जावेद रजा ,राजकुमार सिंह ,अनूप सिंह ,धीरज मिश्रा रणवीर बाजपेई, रवि मिश्रा ,डॉक्टर मयूर दुबे ,रमेश मिश्रा ,सतीश तिवारी ,कमलेश दुबे, ज्ञानेंद्र सिंह ,डीआर पांडे, उपेंद्र सिंह बृजेश सिंह ,राजेश शुक्ला ,कृपा दुबे ,सूरज , राज पाठक ,संजय मिश्रा प्रवीण चौबे ,मनोज चौबे ,धर्मेश द्विवेदी ,कमलेश दुबे ,प्रदीप सिंह, सुभाष सिंह समेत तमाम जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।संस्था द्वारा छह विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने किया और आभार उत्तर भारतीय एकता संघ के अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संतोष दिक्षित, सुरेश सिंह ,रवि सिंह ,राजेंद्र सिंह, अरुण दुबे, सत्तू सिंह, धर्मेंद्र पाल अवनीश शुक्ला ,सतीश सिंह, उपेंद्र सिंह, बबलू सिंह आदि का अच्छा योगदान रहा।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img