★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मोदी सरकार में राज्यमन्त्री बनाये जाने के बाद से ही राव साहेब दानवे का प्रदेशाध्यक्ष पद छोड़ना हो गया था पक्का}
[पार्टी हाइकमान ने पाटिल को सौंपी महाराष्ट्र की कमान,फड़नवीस सरकार में मन्त्री है चंद्रकांत पाटिल]
(मुम्बई अध्यक्ष रहे आशीष शेलार को भी फडणवीस सरकार में बनाया गया है मन्त्री तो मंगल प्रताप लोढ़ा अब नए मुम्बई अध्यक्ष)
{एबीपी से राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले चंद्रकांत है अमित शाह के ख़ास तो MLA लोढ़ा माने जाते है फड़नवीस के नजदीकी}

♂÷महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावसाहेब दानवे के मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाये जाने के बाद से ही महाराष्ट्र अध्यक्ष पद से हटाकर किसी दूसरे को कमान सौंपी जाएंगी जो पूरी तरह सन्गठन को वक़्त दे सके क्योकि आगामी दो माह पश्चात महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने जा रही है। संभावना जताई जा रही थी कि दानवे को केंद्र में राज्य मंत्री का पद देने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का पद किसी और को दिया जाएगा।
वहीं बीजेपी ने महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अब चंद्रकांत पाटिल को सौंपी है उन्हें महाराष्ट्र बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले चंद्रकांत पाटिल ने अपनी राजनीतिक यात्रा बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू करते हुए आज महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष पद पर पहुँचे है।कहा जाता है कि पाटिल बीजेपी अध्यक्ष व गृहमन्त्री अमित शाह के ख़ास है।
उधर देश के नामी बिल्डर्स में शुमार राजस्थान से आने वाले बीजेपी विधायक मंगल प्रताप लोढ़ा को मुम्बई अध्यक्ष पद पर लाकर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने एक बार फ़िर ये साबित किया कि सरकार हो या सन्गठन अपनी बात मनवाने का
माद्दा वह अवश्य रखते है क्योंकि तमाम चुनाव दर चुनाव महाराष्ट्र में बीजेपी को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे है।
मारवाड़ी समुदाय से सम्बद्ध रखने वाले मुम्बई अध्यक्ष लोढ़ा को आगे लाकर बीजेपी गैर मराठी समुदाय को अपने पाले में करने में लग गयी है क्योंकि पहले महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष दानवे रहे ही या फिर मुम्बई अध्यक्ष शेलार दोनो लोग महाराष्ट्रीयन थे अब प्रदेश अध्यक्ष मराठी तो मुम्बई अध्यक्ष राजस्थानी जिससे दोनों राज्यों के मतदाताओं को सन्तुष्ट किया जा सके।
उधर देश के सबसे ज्यादे लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कल पार्टी आलाकमान ने खांटी जमीनी नेता परिवहन मन्त्री स्वतंत्रदेव सिंह को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।
स्वतन्त्र देव सिंह को संगठन पर गहरी पकड़ व कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव के चलते मोदी शाह की जोड़ी ने सभी नामों को दरकिनार कर उनको महत्वपूर्ण पद सौपा है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष बना वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मन्त्री मुरली मनोहर जोशी,कलराज मिश्र को परे लगाने से नाराज़ से चल रहे ब्राह्मण मतों को अपने पाले में करने में सफल रहने वाली बीजेपी ने अब महेन्द्र नाथ पांडेय को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाकर उनके कद बढ़ा दिए गए है।