★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक पाटिल ने कहा कि लगभग सभी प्रकार के अपराध में किसी न किसी मन्त्री का है नाम जुड़ा}
[राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि ने कहा कि एमवीए सरकार के वक्त में बालासाहेब ठाकरे की भूमि पर हो रहा हिन्दुओ पर अत्याचार]
(पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पीएम मोदी ने देश मे किया आमूलचूल बदलाव)
[एक दिनी बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे,नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फडणवीस,दिलीप सैकिया,शिवप्रकाश,सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े,कपिल पाटिल,पंकजा मुंडे आदि रहे शामिल]
♂÷राज्य की महाविकास आघाडी सरकार ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं पर भी सत्ताधारी आघाडी को कुछ नहीं लगता है, यह सरकार इतनी संवेदना शून्य हो गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रखर विरोधी पार्टी के रूप में काम कर रही है इसलिए आघाडी सरकार के विरोध में तीव्र संघर्ष करें, ऐसा आवाहन प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रकांत दादा पाटील ने कार्यकर्ताओं से किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की मुंबई में हुई बैठक के उद्घाटन सत्र में वे बोल रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री सी. टी. रवि जी, राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय सहसंगठनमंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश सहप्रभारी ओमप्रकाश धुर्वे जी और जयभान पवैया जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील दानवे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार, राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े, विजया रहाटकर और पंकजा मुंडे, केंद्रीय राज्यमंत्री भागवत कराड, कपिल पाटील और भारती पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा, सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे व पूर्व मंत्री आशीष शेलार जी मंच पर उपस्थित थे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष इत्यादि नेता एक दिन की कार्यकारिणी बैठक में सहभागी हुए थे।
मा. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने कहा कि, राज्य में प्रखर विरोधी पार्टी के रूप में काम करना यह हमारी भूमिका है। पेट्रोल-डीजल पर वैट कम हो इसलिए राज्य में चार सौ स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। एसटी कामगारों के हड़ताल में भाजपा का सक्रिय सहभाग है। सदभाऊ खोत और गोपीचंद पडलकर कामगारों का नेतृत्व कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, सत्ताधारी महाविकास आघाडी ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। लगभग सभी प्रकार के अपराध में किसी न किसी मंत्री का नाम जुड़ा है। राज्य में सामूहिक बलात्कार की दुखदायक घटनाएं घटित हो रही है लेकिन महाविकास आघाडी के नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है। त्रिपुरा में जो घटना घटित ही नहीं हुई उसके अफवाह पर मालेगांव, अमरावती, नांदेड में दंगे होते हैं, जिसके लिए पंद्रह- बीस हजार लोग रास्ते पर आते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं इसकी भी आघाडी सरकार को चिंता नहीं है। जिसके बाद हिंदुओ की स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया हुई जिस पर भी यह भाजपा पर आरोप लगाते हैं। नशीले पदार्थों का समर्थन किया जाता है। महाराष्ट्र की राजनीति की ऐसी अवस्था होने पर भी हमे अपना संघर्ष शुरू रखना है।
प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली कामों का उल्लेख किया। एक समय लाल गेंहू मंगाने वाला भारत आज मोदीजी के नेतृत्व के कारण साठ सत्तर देशों की कोरोना का टीका निर्यात कर रहे हैं, ऐसा उन्होंने कहा।
सी. टी. रवि ने कहा कि, राज्य की महाविकास आघाडी सरकार के समय मे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की भूमि पर हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू समाज का अपमान किया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी हिंदुत्व को छोड़कर परिवार की पार्टी हो गई है। परिवार का विकास और महाराष्ट्र का विनाश शुरू है, यह दुर्भाग्य पूर्ण है। राज्य की जनता दुखी है और जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए उत्सुक है। यह जनता की विरोधी सरकार जल्द हटेगी ऐसा मुझे विश्वास है।
राष्ट्रीय महामंत्री सी. टी. रवि ने कहा कि, राज्य की जनता ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना मत दिया लेकिन शिवसेना ने विश्वासघात किया। अभी राज्य में पार्टटाइम मुख्यमंत्री है।मेरी उन्हें चुनौती है कि, हिम्मत हो तो विधानसभा को बर्खास्त करके चुनाव कराए, भाजपा पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन का प्रस्ताव पास किया और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश में आमूलचूल बदलाव किया है और जनता का विश्वास ही उनकी सही पूंजी है।
भाजपा के पूर्व मंत्री महादेवराव शिवनकर के पुत्र और राष्ट्रवादी कांग्रेस गोंदिया के जिला अध्यक्ष विजय शिवनकर ने इस दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।






















