★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजहंस सिंह विधानपरिषद सदस्य के रूप में चुने गए निर्विरोध}
♂÷पूर्व विधायक व बीजेपी के उपाध्यक्ष राजहंस सिंह आज निर्विरोध रूप से विधानपरिषद सदस्य के रूप में चुन लिए गए हैं।
सिंह के MLC बनने पर समर्थकों में भारी उत्साह है।
आज उनको सक्षम अधिकारी के द्वारा विधानपरिषद सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया।इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने राजहंस सिंह को फूल मालाओं से लादते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य राजहंस सिंह ने अघाड़ी सरकार व बीएमसी के भ्रष्टाचार पर जमकर हमले किये।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले बीएमसी के चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी 100 सीट से भी ऊपर जीतेगी,और महापौर बीजेपी का बनेगा।
उन्होंने नारा दिया अबकी बार बीएमसी में 100 सीट पार।
मालूम हो कि काँग्रेस के नगरसेवक के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए राजहंस लगातार कई साल मनपा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहे हैं।
बाद में उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की पत्नी शालिनी ठाकरे को दिंडोशी विधानसभा के बहुचर्चित चुनाव पराजित कर विधायक बने थे।
कुछेक वर्ष पूर्व उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।
पार्टी इनको उत्तर भारतीय नेता के रूप में आगे रखकर बीएमसी चुनावी युद्ध मे महत्वपूर्ण भूमिका देने का इरादा रखती हैं।






















