【राज्य में मासूमों पर हो रही दरिन्दगी और जलाया जा रहा जिन्दा=प्रियंका】

【राज्य में मासूमों पर हो रही दरिन्दगी और जलाया जा रहा जिन्दा=प्रियंका】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी में बढ़ते अपराध पर काँग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गाँधी का तंज”सत्ता की रागदरबारी आँखे कुछ नही देख रही”}
[गुरुवार को प्रियंका ने बजरिये ट्विटर पर जमकर बोला हमला योगी सरकार पर आखिर सरकार कब लेना शुरू करेगी महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी]

IMG 20190620 WA0016

♂÷उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को योगी सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ले ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।
उन्होंने पूछा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’ उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी?

Admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *