【शपथ के लिए बढ़ी स्मृति तो मेज थपथपाते रहे पीएम-होममिनिस्टर/MP]

【शपथ के लिए बढ़ी स्मृति तो मेज थपथपाते रहे पीएम-होममिनिस्टर/MP]

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{शपथ के लिए पुकारा गया स्मृति ईरानी का नाम, देर तक मेज थपथपाते रहे मोदी-शाह और सांसद}
[देश मे सबसे महत्वपूर्ण उलटफेर वाली जीत हासिल की है स्मृति ने गाँधी परिवार की अजेय मानी जाने वाली अमेठी सीट पर काँग्रेस अध्यक्ष राहुल को धूल चटाकर]

IMG 20190618 WA0013

♂÷केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
स्मृति ईरानी ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ
अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर पहली बार निचले सदन के सदस्य के रूप में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को जब 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तो उनकी पार्टी के सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया। जैसे ही स्मृति का नाम शपथ ग्रहण के लिए बोला गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों समेत सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया। स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया। उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं का भी हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। सोनिया ने भी हाथ जोड़कर स्मृति का अभिवादन किया। सदन में राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदस्यों ने परंपरा के अनुसार 17वीं लोकसभा की पहली बैठक के ‘‘पुनीत अवसर’’ पर कुछ मिनट का मौन रखा।
शपथ लेने के लिए लोकसभा महासचिव ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पुकारा, सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। भाजपा के सदस्यों ने ‘‘मोदी..मोदी’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे भी लगाये। मोदी ने सदन के नेता होने के कारण सबसे पहले शपथ ली। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के बाद पीठासीन अध्यक्षों के पैनल में शामिल कांग्रेस के के. सुरेश, बीजद के बी महताब और भाजपा के ब्रजभूषण शरण सिंह ने शपथ ली। सुरेश और सिंह ने हिंदी तथा महताब में उड़िया में शपथ ली।
इन तीनों सदस्यों के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्मृति ईरानी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी शपथ ली।
प्रधानमंत्री और अधिकतर मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली, वहीं हर्षवर्धन, श्रीपद नाइक, अश्वनी कुमारी चौबे और प्रताप सारंगी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *