★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{वरिष्ठ पत्रकार,पूर्व राज्यसभा सदस्य व प्रखर चिन्तक राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ नहीं रहे, प्रखर चिंतन का सूर्य अस्त, भाजपा में शोक की लहर}

[अयोध्या निवासी राजनाथ सिंह”सूर्य”बीजेपी के थे क़द्दावर नेता,महीनों से बीमारी के पश्चात लखनऊ में ली अंतिम सांस]
(प्रख्यात समाजसेवी राजनाथ ने निधन बाद केजीएमयू हेतु देहदान का किया था प्रण,संघ से सम्बद्ध रहे सूर्य ने कभी अपने सिद्धांतों से नही किया समझौता)
{मुख्यमंत्री योगी,रक्षा मन्त्री राजनाथ,केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा,कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बृजेश पाठक ने राजनाथ सिंह के निधन पर कहा चला गया अभिभावक}
♂÷भाजपा के प्रखर चिंतक और कद्दावर नेता राजनाथ सिंह सूर्य का निधन हो गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद राजनाथ सिंह सूर्य विगत कई महीनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। पेशे से पत्रकार और चिंतक रहे राजनाथ सिंह सूर्य अयोध्या जनपद के जनौरा मोहल्ले के निवासी थे। प्रखर वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सदस्य और समाजसेवी राजनाथ सिंह के निधन से भाजपा सहित सभी सामाजिक संगठनों में दुख का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, राजनाथ सिंह का निधन प्रात: 5,30 बजे निज निवास पर हुआ। राजनाथ सिंह ने ने समाजसेवा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया और इसी कारण देहदान भी केजीएमयू को कर दिया था। दोपहर बाद उनके देह को दान करने के लिए 12.30 बजे 3/35पत्रकारपुरम, गोमती नगर से केजीएमयू के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी।

संघ से जुड़े, लेकिन विचारों से समझौता नहीं किया
राजनाथ सिंह सूर्य शुरुआती दौर से ही आरएसएस से जुड़े थे। संघ की शाखाओं में सक्रिय रहने वाले राजनाथ सिंह की अलग सोच और स्पष्ट विचारधारा ही उनकी पहचान थी। राजनाथ सिंह राज्यसभा सांसद ही नहीं देश के जाने माने पत्रकार भी रहे। उन्होंने हमेशा मीडिया के हित की बात की। अभी भी जब विपक्षी नेता मीडिया पर बिकाऊ होने का हमला कर रहे थे तब उन्होंने कहा था कि यह लोग अपनी गलती मिडिया के सर थोपना चाहते है खुद में कुछ भी करने की क्षमता नहीं होती है तो किसी दूसरे पर खीज निकाल दी जाती है।कुछ दिन पहले आगरा में उन्होंने कहा था कि मीडिया पर सवाल उठाने वाले लोग खीज निकालने वाले लोग हैं। मोदी मीडिया-गोदी मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं है, आज के दौर में मोदी को खून का सौदागर कहा जाता है और जोरदारी से छपता भी है। ऐसे में मोदी मीडिया का आरोप खारिज होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्य सभा सांसद राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ ने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी। राजनाथ सिंह सूर्य के निधन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बृजेश पाठक ने दुख जताते हुए कहाकि सच्ची राह दिखाने वाला शुभचिंतक और अभिभावक का अचानक चले जाना दुखद है। विहिप ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि राजनाथ सिंह पत्रकारिता जगत के सूर्य थे। दोपहर बाद उनके देह को दान करने के लिए 12.30 बजे 3/35पत्रकारपुरम, गोमती नगर से केजीएमयू के लिए के लिए ससम्मान पार्थिव देह को ले जाया गया।