【हर्षवर्द्धन की तरफ़ हमलावर अंदाज़ में बढ़े काँग्रेस सांसद,मचा हंगामा】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राहुल गाँधी से माफ़ी की मांग करने पर स्वाथ्यमंत्री डॉ हर्षवर्धन की तरफ़ काँग्रेस सांसद मानिक काम टैगोर आक्रामक अंदाज में पहुँचे सत्तापक्ष की तरफ़}
[बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टैगोर को पकड़ कर हटाया तो स्मृति ईरानी भी आई सामने हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्रवाई की स्थगित]
(राहुल गांधी व बीजेपी नेताओं ने स्पीकर से मिल एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज़ कराई शिकायत,काँग्रेस ने कहा सदन में माफ़ी मांगे हर्षवर्द्धन)
♂÷लोकसभा में आज राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर दिए बयान को लेकर एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। प्रश्नकाल के दौरान राहुल गांधी को केरल में प्रस्तावित एम्स हॉस्पिटल को लेकर सरकार से सवाल पूछना था,जैसे ही राहुल गांधी ने अपना सवाल पूछा, डॉक्टर हर्षवर्धन ने जवाब देने से पहले उनके बयान का हवाला देकर उसकी निंदा करते हुए बयान देना शुरू कर दिया इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।
प्रश्नकाल के तकरीबन अंत में जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नाम पुकारे जाने पर राहुल गांधी ने अपना सवाल पूछा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खड़े होकर कहा कि वह राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से पहले उनके प्रधानमंत्री पर दिए डंडे से मारे जाने वाले बयान कि निंदा करना चाहते हैं और राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
हर्षवर्धन इस दौरान कागज पर लिखा बयान पढ़ने लगे. जिसे देखकर लगा कि वो पहले से इसकी तैयारी करके आए थे,बस यह देखते ही सदन में कांग्रेस के तमाम सांसदों ने विरोध में हंगामा मचाना शुरू कर दिया।इस दौरान कांग्रेस के कई सांसद वेल में आ गए और सत्ता पक्ष की ओर बढ़ गए।
केरल से कांग्रेस सांसद मानिक काम टैगोर वेल में उतर के पहले अध्यक्ष की कुर्सी के पास तक गए मगर अध्यक्ष ने उनकी तरफ नहीं देखा तो वह मंत्री हर्षवर्धन की तरफ बढ़ने लगे।बस यह देख बीजेपी के तमाम सांसद आगे आए और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मानिक काम टैगोर को पकड़ कर वहां से हटा दिया।
मानिक काम टैगोर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद ने उन्हें धक्का दिया, वो सिर्फ मंत्री के पास तक गए थे उनसे मांग करने कि वो ऐसा न करें।इस पूरे हंगामे में के दौरान मानिक काम टैगोर को आगे आए देख स्मृति ईरानी भी आगे बढ़ीं और हर्षवर्धन के वचाव में सामने आ गईं।
इस पूरे हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने उस वक्त सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।हालांकि, बाद में इसी मामले पर हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर इसपर शिकायत दर्ज कराई, राहुल गांधी खुद भी लोकसभा अध्यक्ष से मिले। कांग्रेस ने मांग की है कि हर्षवर्धन सदन में माफी मांगे और राहुल गांधी को निजी तौर पर स्पष्टीकरण दें।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img