★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को यूपी में 79 सीटों पर मिली करारी शिकस्त की प्रियंका समीक्षा कर भितरघातियों को दे सकती है कड़ा सबक}

[पूर्वी यूपी से चिनाव लड़े सभी 40 प्रत्याशियों समेत बुलाया गया है जिलाध्यक्षो को]
(मन्थन बैठक में पार्टी महासचिव प्रियंका आगामी 2022 के विधानसभा इलेक्शन की बाबत भी बनाएगी चुनावी रणनीति)
♂÷लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी वाड्रा 7 जून को प्रयागराज के दौरे पर जा रही है।
काँग्रेस महासचिव यहां एक बैठक करेंगी, जिसमें वह लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त की समीक्षा करने के साथ ही साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कील काँटे दुरुस्त करने के बाबत मंथन भी करेंगी।
इस बैठक में प्रियंका गांधी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़े सभी 40 प्रत्याशियों को बुलाया गया है इसके साथ ही पूर्वी यूपी के सभी जिलाध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया है।
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बहुत से पदाधिकारियों ने पार्टी के साथ भितरघात किया और कई जगहों पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध हुआ, ऐसे विद्रोही नेताओं की भी लिस्ट मांगी गई है। सूत्रों की मानें तो कई पदाधिकारियों पर काँग्रेस महासचिव के नजले भी गिर सकते है।






















