★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में पहुँचे स्वास्थ्यमंत्री,2.5 लाख मरीज़ो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज़}
♂÷महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्यमंत्री डॉ. तानाजी सावंत के मार्गदर्शन में गत दिनों महाआरोग्य शिविर का आयोजन उस्मानाबाद जनपद के कोटला भूमि परांदा में आर.के.एच.आई.वी.एड्स अनुसंधान और देखभाल केंद्र व डॉक्टर 365 की टीम के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया।
शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ तानाजी सावंत ने संस्था व उसके अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मरीज़ो की निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर करते रहना ही सच्ची सेवा व मानवधर्म है।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग ढाई लाख से भी अधिक मरीज़ो का चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उचित इलाज़ व दवा वितरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्यमंत्री डॉ तानाजी सावंत ने किया और अंत मे चिकित्सा शिविर का प्रबंध करने वाले संस्था के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने सभी आगत जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।






















