★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी नेता व पूर्व सांसद डॉ किरीट सोमैया को दो दिनों के दौरान SMS व फ़ोन कॉल के जरिये 5 भिन्न-भिन्न VIP मोबाइल नम्बर के जरिये दी गयी धमकी}
[डॉ सोमैया ने मुम्बई के ACP डॉ विश्वास नागरे पाटिल को फ़ोन कर जानकारी देते हुए शिकायती पत्र लिखा है तो वहीं सरकार पर कसा तंज”ठाकरे सरकार जिन्दाबाद”]
(एक हफ़्ते के अंदर डॉ सोमैया ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर चुनावी शपथपत्र में पत्नी की सम्पत्ति की सही जानकारी न देने व मन्त्री मुंडे के विरुद्ध भी इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी)
♂÷बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉक्टर किरीट सोमैया को आज पुनः रविवार को दोपहर उनके मोबाइल पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि”भेजें में 6 बुलेट उतार दिया जाएगा किरीट सोमैया”।
डॉ सोमैया ने दोपहर में ट्वीट करके इस सनसनीखेज धमकी की जानकारी लोगों में आम की तो वहीं उन्होंने मुम्बई के पुलिस सह आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल से फ़ोन पर बात करने व के साथ ही पत्र लिखकर इस धमकी के बाबत शिकायत दर्ज कराई है।महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचना तय है।
पूर्व सांसद सोमैया ने इसके पहले भी धमकी मिलने पर गत 14 जनवरी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराते हुए विवरण दिया था की,आज फ़िर जान से मारने की धमकी मिलने पर डॉ सोमैया ने ट्विट के जरिये यह जानकारी लोगों से साझा करते हुए आगे लिखा कि”ठाकरे सरकार जिन्दाबाद”।
एसीपी विश्वास नांगरे पाटील से शिकायती पत्र में लिखा कि उन्हें कि 11:30 बजे उनके मोबाइल पर 5 भिन्न-भिन्न नंबरों से दो बार फोन करके कहा गया कि उनके भेजे में 6 बुलेट उतार दी जाएगी, इस धमकी से सनसनी फैल गई है।बीजेपी में इसको लेकर रोष व्याप्त हो गया है।
मालूम हो कि डॉ किरीट सोमैया द्वारा 1 हफ्ते के अंदर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी श्रीमती रश्मि ठाकरे के पास करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा किया था, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने एमएलसी चुनाव के दौरान शपथ पत्र में उल्लेख नहीं दिया था।पिछले 4 दिनों से सामाजिक न्याय मंत्री और एनसीपी के दिग्गज नेता धनंजय मुंडे के ऊपर सिंगर रेनू शर्मा द्वारा रेप व सेक्सुअल हैरेसमेंट के केस रजिस्टर्ड कराने को लेकर भी किरीट सोमैया ने साक्ष्यों के साथ खुलासा किया था और मुंडे के ऊपर आरोप लगाया कि था कि उनके अन्य महिला से भी सम्बन्ध है।
जिसके चलते इन दिनों बीजेपी आग बबूला हो पूरी तरह कमर कस के मैदान में उतरी हुई है तो कल बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने भी मुंडे के इस्तीफ़ा न देने पर पूरे सूबे में सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी सरकार व एनसीपी को दे दी थी। वहीं इन मुद्दों पर शिवसेना, एनसीपी व शिवसेना की महा विकास आघाडी की उद्धव ठाकरे को बैकफुट पर जाना पड़ा है और उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।
यहीं नही डॉ सोमैया ने इलेक्शन कमीशन को भी पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ठाकरे व मन्त्री धनञ्जय मुंडे के द्वारा चुनाव के दौरान दिये गए शपथपत्र की जाँच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।






















