★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज मिले 24 हज़ार से ऊपर कोरोना केस,रेमडेसिवर दवा,ऑक्सीजन,बेड्स की है किल्लत}
[पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा दिल्ली के लोगों को सरकार की तरफ़ से जारी दिशा निर्देशों का करना होगा पालन]
♂÷देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के चलते स्थित भयावह होती जा रही है और केजरीवाल सरकार मदद के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाते हुए जल्द ही हालात को नियंत्रण में करने का दावा कर रही है।
शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के तकरीबन 24 हजार नए केस सामने आए हैं।
यह जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जल्द ही इसका विस्तृत डाटा सामने आ जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन और इंजेक्शन वायल रेमेडीसविर की कमी हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बहुत सीमित संख्या में आईसीयू बेड्स बचे हैं।उन्होंने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बड़ी तेजी के साथ ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स कम होते जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमलोग बेड्स की क्षमता बढ़ाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं और इसके लिए कई कदम उठा रहे हैं, उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।
बता दें कि राजधानी में कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण के बीच वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा चुका है।
इस बारे में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली के लोगों को सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. लेकिन देखा यह जा रहा है कि अब भी कई लोग बिना मास्क लगाए सड़कों पर निकल रहे हैं। इसलिए अब पुलिस ने सख्ती बरतने का फैसला किया है कि लोग अनुशासन में रहें और एंटी-कोविड गाइडलाइन का पालन करें और
कर्फ्यू के दौरान घर में रहें। अन्यथा नियम उल्लंघन पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, नियम तोड़ने वालों को पुलिस गिरफ्तार करेगी और उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
पूरे देश मे सर्वाधिक बुरी दशा दिल्ली,महाराष्ट्र की है जहाँ पर अस्पतालों में मरीज़ो को न तो बेड्स मिल पा रहे हैं न ही ऑक्सीजन।प्रतिदिन हज़ारों-हज़ार केस सामने आ रहे हैं तो वहीं सैकड़ो लोगो की मौत इस जानलेवा बीमारी से होती जा रही है।






















