★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
(सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और विशिष्ट अतिथि रहे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखिलावन पटेल)
{इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न,5वीं बार अध्यक्ष चुने गए सलमान खान}
[कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं तथा वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित]
♂÷ इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ( IFWJ ) नई दिल्ली से सम्बद्ध ( मध्यप्रदेश ईकाई ) का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं अलंकरण सम्मान समारोह आज सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती बंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम थे। विशेष अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखिलावन पटेल उपस्थित थे। इस अवसर पर इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट(IFWJ ) के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकारों की लेखनी हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाकर आमजन को न्याय दिलाने वाली हो। कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा भी की। सम्मेलन के दौरान गिरीश गौतम द्वारा कोरोना योद्धाओं के साथ वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कोरोना वाॅरियर तथा नगर निगम कर्मी के अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पत्रकार साथी शामिल है। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से सलमान खान को पाचॅवी बार इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट मध्यप्रदेश इकाई का फिर से अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से पत्रकारगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।. दायित्व पुस्तक का हुआ लोकार्पण….

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी ने वरिष्ठ पत्रकार,लेखक जावेद खान द्वारा लिखित पुस्तक दायित्व का लोकार्पण भी किया गया। गिरीश गौतम जी ने किताब के कुछ अंश पढ़कर लेखक जावेद जी की प्रशंसा की।






















