★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने आह्वान किया कि राजनीति तथा अन्य अवसरों पर भी हो एकता का प्रदर्शन]
{स्वर्णकार समाज के सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी को लेकर आयोजित सम्मेलन सम्पन्न}
♂÷उत्तर प्रदेश के जौनपुर नगर के उर्दू बाजार स्थित एक बागीचा में स्वर्णकार समाज सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें स्वर्णकार समाज के सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि वाराणसी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष विष्णु दयाल ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिये समाज का हर एक अंग मजबूत होना चाहिये। एकजुटता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। हमें अपने समाज पर गर्व करना चाहिये। उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए राजनीति तथा अन्य अवसरों पर भी एकता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का दौर है और समाज की उन्नाति के लिये बदलाव के साथ चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिना एकजुट हुए समाज का विकास नहीं हो सकता और ना ही समाज का संगठन मजबूत हो सकता है। इसी कारण समाज उपेक्षा का शिकार बनता है। समाज के विकास के लिए हमें संगठित होना पड़ेगा। इसी क्रम में मंच पर उपस्थित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जफराबाद के कोषाध्यक्ष संदीप सेठ, अनिल सेठ, विनय बरौतिया, राम प्रताप सेठ, वाराणसी से आये अमित सेठ, सोहन लाल स्वर्णकार ने समाज के सामाजिक व राजनीतिक उत्थान पर बल दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नरहरी दास जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सम्मेलन में समाज को जोड़ने एवं एकता हेतु उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिये दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिये। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय युवा स्वर्णकार महासभा के सचिव अमर जौहरी ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार स्वर्णकार व संतोष सेठ ने किया। इस अवसर पर सिद्धि विनायक ज्वेलर्स के अधिष्ठाता व वरिष्ठ समाजसेवी सूरज सोनी, स्वर्णकार कारीगर संघ के अध्यक्ष रविन्द्र सेठ, नीरज सोनी, मंगल सेठ, विनीत सेठ, विनय सोनी, दिनेश सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, उदय सेठ, संतोष सोनी, मनीष सेठ, आलोक सेठ, अनिल सेठ, धीरज सेठ, राजेश सेठ, मनोज, अभय सेठ, मोनू सेठ, राजकुमार सेठ, राकेश सेठ, चन्दन सेठ, पंकज सोनी, मंगल सेठ, शैलेन्द्र सेठ, रोहित सेठ, हिमान्शु सेइ, कन्हैया सेठ, विशाल सोनी, अनिल सोनी, लवकुश सेठ, धीरज सेठ, रिंकू सेठ, रतन सेठ, विजय सेठ, पवन सोनी, राहुल सेठ, शिव प्रसाद, राजन, विक्की सेठ, महेश, सोनू आदि उपस्थित रहे।






















