★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
श्रम संस्कृति के वंशजों को उनकी सांस्कृतिक चेतना से परिचित कराने का कार्य”अभियान”संस्था कराती रहती है कहा बस्ती के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा नें कहा यूपी में प्राचीन गौरव के साथ आधुनिक विकास का दिखता है समन्वय
♂÷मुंबई फ़िल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा है कि उत्तरप्रदेश में प्राचीन गौरव के साथ आधुनिकता व विकास का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
अभियान संस्था के बैनरतले ३३वर्ष पहले मुंबई में”उत्तरप्रदेश दिवस”समारोह शुरू करनेवाले मुंबई प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र द्वारा संपादित पत्रिका”उत्तर- चेतना” का विमोचन शनिवार को बस्ती के मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लोगों को अपने सम्बोधन में अमरजीत मिश्रा नें उक्त बातें कही।
बीजेपी नेता मिश्रा उत्तर भारत की लोक संस्कृति व लोक परंपराओं के संवर्धन के लिए भी अनेक आयोजन करते रहते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्ती आए अमरजीत मिश्र बस्ती के मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र से भी मिले। मंडलायुक्त मिश्र ने भी उत्तरप्रदेश दिवस समारोह शुरू करनेवाली संस्था अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई में रहनेवाले श्रम संस्कृति के वंशजों को उनकी सांस्कृतिक चेतना से परिचित कराने का काम अमरजीत मिश्र अभियान संस्था के माध्यम से करते रहते हैं।
मंडलायुक्त ने लोक परम्पराओं को पुष्पित पल्लवित करने व उसे सहेजने की आवश्यकता बताई ताकि नई पीढ़ी भी विकास की होड़ में लोक संस्कारों को न भूल जाए।
मुंबई व उसके आसपास पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र व उनकी संस्था अभियान उत्तर प्रदेश दिवस समारोह व सावन में कजरी महोत्सव का आयोजन कर लोक कला को बचाने का भगीरथ प्रयास कर रही है। भाजपा नेता अमरजीत मिश्र के साथ समाजसेवी मनोज दुबे भी साथ रहे।
">
">
">

