IMG 20230410 WA0011

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

IPL टूर्नामेंट में गुजरात टाइटन के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह अंतिम ओवर की 5 गेंदों पर बनाया कीर्तिमान

KKR के मालिक फ़िल्म स्टार शाहरुख खान नें पठान फ़िल्म स्टाइल में रिंकू सिंह को दी बधाई

मुफलिसी के दौर में कभी झाड़ू पोछा तक मारने वाले रिंकू सिंह को KKR नें 80 लाख में खरीदा तब रिंकू ने कहा था मेरे खानदान में किसी ने न देखा इतना पैसा

IMG 20230410 WA0012
(KKR के मालिक शाहरुख खान नें ट्विटर पर रिंकू की फोटो पठान फ़िल्म के फोटो के साथ कि शेयर)

♂÷कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह नें गुजरात टाइटन के ख़िलाफ़ अंतिम ओवर के 5 गेंदों पर लगातार छक्का उड़ाकर क्रिकेट की दुनियां की नई सनसनी बनकर लोगों के दिलों दिमाग़ में छाए हुए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक मशहूर फ़िल्म स्टार शाहरुख खान अपनी बहुचर्चित व सफ़ल फ़िल्म पठान के स्टाइल में रिंकू सिंह को सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट कर बधाई दी है।
गुजरात टाइटन से जीत के बाद कप्तान नीतीश राणा की पीठ पर सवार होकर मुस्कुराहट बिखेरता रिंकू सिंह कभी मुफ़लिसी के दौर में 2 कमरों के छोटे से मकान में रहने वाला लड़का था। परिवार पालने के लिए उसने झाड़ू-पोछा तक मारा।अब वही रिंकू सिंह IPL क्रिकेट इतिहास में अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के मारकर मुकाबला खत्म करने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बन गया है।

IMG 20230410 WA0013
(रणवीर सिंह नें भी रिंकू सिंह को अपने अंदाज़ में दी सलामी)

मालूम हो कि रिंकू सिंह को वर्ष 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख बोली लगाकर अपनी टीम के लिए खरीदा था।दौलत का समन्दर उड़ेल कर टीमों के द्वारा खिलाड़ियों के खरीदने के सम्मुख आईपीएल के हिसाब से यह बहुत कम कीमत थी लेकिन रिंकू का बयान आया कि मेरे खानदान में इतना पैसा कभी किसी ने नहीं देखा था। रिंकू ने गुजरात टाइटन के खिलाफ अंतिम ओवर में जो किया, उसके बाद समूची दुनिया कह रही है कि हमने कभी किसी क्रिकेट मैच में ऐसा कुछ नहीं देखा। रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंदबाजी पर लगातार 5 छक्के मार कोलकाता नाइट राइडर्स को हारा हुआ मैच जिता दिया। KKR को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे। गेंद यश दयाल के हाथ में थी। जबकि स्ट्राइक पर थे उमेश यादव। उमेश ने पहली गेंद पर सिंगल लिया, जिससे स्ट्राइक रिंकू सिंह को मिली।

ओवर की दूसरी गेंद… ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस। रिंकू ने इसे वाइड लॉन्गऑफ के बाहर से छक्के के लिए भेज दिया। तीसरी गेंद, लेग स्टंप की ओर लोअर फुल टॉस… रिंकू ने इसे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर आसमान में विदा कर दिया। चौथी गेंद, फिर से फुलटॉस… रिंकू ने इस पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छह रन बटोर लिए…. अब आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। मुकाबला देख रहे दर्शकों की धड़कन बेतहाशा बढ़ रही थी। पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट पिच डिलिवरी…. रिंकू ने इसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेज 6 रन और बटोर लिए। अब आखिरी गेंद पर 4 रन की जरूरत थी। ये गेंद भी ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच…. रिंकू ने पूरी ताकत से शॉट मारा… गेंद लॉन्गऑफ बाउंड्री के बाहर उड़ गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी ओवर में मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विदित हो कि रिंकू बेहद गरीब घर से आते हैं। उनके पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे और पूरा परिवार उसी सिलेंडर बांटने वाली एजेंसी से सटे दो कमरों वाले मकान में रहता था। अलीगढ़ स्टेडियम के पास रहने वाले इस परिवार के 5 बच्चों में रिंकू तीसरे नंबर पर हैं। रिंकू का एक बड़ा भाई ऑटोरिक्शा चलाता है, दूसरा एक कोचिंग सेंटर में काम करता है। 80 लाख में बिकने के बाद रिंकू सिंह ने बयान दिया था कि सोचा था 20 लाख में जाऊंगा लेकिन मुझे 80 लाख मिल गए। पैसे मिलने के बाद सबके पहले मेरे दिमाग में ये आया कि मैं अपने भाई की शादी में योगदान दे पाऊंगा और बहन की शादी के लिए भी पैसे बचा पाऊंगा। एक अच्छे से घर में शिफ्ट हो जाऊंगा। मिडिल क्लास लड़के पैसे कमाने के बाद सबसे पहले परिवार का सोचते हैं। उन्हें लगता है कि अगर परिवार के लिए थोड़ा भी योगदान दे दिया, तो जिंदगी सफल हो गई।

दरअसल रिंकू ने इस दिन से पहले बहुत बुरे दिन देखे थे। इस ऑक्शन से 3 साल पहले उनके परिवार पर 5 लाख का कर्ज था। और इस परिवार की कमाई में ये पैसा वापस करना आसान नहीं था। नौवीं क्लास में फेल हो चुके रिंकू पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। इसलिए उन्हें पता था कि उनकी किस्मत क्रिकेट से ही पलट सकती है। ऐसे में उन्होंने पूरा ध्यान इसी पर लगा दिया। रिंकू उस वक्त यूपी अंडर-19 टीम के लिए खेलते थे। और यहां से होने वाली सारी कमाई उन्होंने इस कर्ज को उतारने में लगाते थे। इस बारे में रिंकू ने कहा था,पापा और भैया महीने के 6-7 हजार ही कमा पाते थे। मेरा परिवार थोड़ा बड़ा है, इसलिए मेरे पास क्रिकेट पर फोकस करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था। जिंदगी में बहुत स्ट्रगल किया है।

रिंकू के परिवार का उन पर भरोसा तब बढ़ा, जब उन्हें दिल्ली के एक टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बनने पर एक मोटरसाइकिल मिली। अब पिताजी इस मोटरसाइकिल के जरिए सिलेंडर डिलिवर करने लगे। हालांकि हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं थे। ऐसे में रिंकू ने अपने भाई से कुछ काम दिलाने को कहा। इस बारे में उन्होंने बताया था, वो मुझे जहां ले गए, वहां मुझसे साफ-सफाई और पोछा मारने का काम कराया गया। मैं घर लौटा तो अपनी मां से बोला कि मैं वहां दोबारा नहीं जाऊंगा। मुझे क्रिकेट में अपना भाग्य आजमाने दीजिए। IPL 2023 में रिंकू सिंह को 80 लाख में खरीदने के बाद कोलकाता की टीम हर साल उन्हें रिटेन करती है। आखिरकार रिंकू ने अपना जलवा दिखा ही दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक और हृदय की धड़कनों को बेतहाशा अनियंत्रित करने वाले मुकाबले को जिता दिया। झाड़ू और पोछा मारने से शुरू हुआ रिंकू का संघर्ष अब गेंद बल्ले की दुनियां के सफलताओं के आसमान पर छाने लगा है।
उधर रिंकू सिंह की अद्भुत तूफानी बल्लेबाज़ी को देखकर फ़िल्म सितारें रणवीर सिंह समेत तमाम हस्तियों नें ट्विटर पर अपने-अपने अंदाज़ में बधाई दी है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *