★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
प्रताप विहार गाजियाबाद में माकपा नेता वृंदा करात ने चुनावी सभा को किया संबोधित
♂÷उत्तरप्रदेश में इस समय नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण चल रहा है, सभी दलों ने अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है।
इसी क्रम में आज नगर निगम गाजियाबाद चुनाव में वार्ड नंबर- 51 प्रताप विहार सेक्टर- 11 से सीपीआईएम समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी भावना त्यागी के समर्थन में सीपीआईएम की राष्ट्रीय नेता कॉमरेड वृंदा करात ने भी प्रचार सभा मे हिस्सा लेकर उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। वृन्दा करात ने कांशीराम कॉलोनी प्रताप विहार गाजियाबाद में सीपी आई एम द्वारा आयोजित चुनावी सभा को किया संबोधित।
सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती करात ने कहा कि भावना त्यागी नें आमजन को हो रही परेशानियों/ समस्याओं को रेखांकित किया और क्षेत्र के विकास और जन मुद्दों पर संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए सब के दुख-सुख में साथ खड़ी रहने वाली हैं।

उन्होंने स्थानीय समस्याओं/मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने वाली अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता भावना त्यागी के चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील किया।
सभा को सीपीआईएम नेता राजीव कुमार, गंगेश्वर दत्त शर्मा, बृजेश कुमार, ब्रह्मजीत सिंह, जेपी शुक्ला जनवादी महिला की वरिष्ठ नेता आशा शर्मा, सुमन देवी, रुखसाना बेगम, लता सिंह ने भी संबोधित किया।




