★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
शनिवार को गोआ विधानसभा में सभी जनप्रतिनिधियों को सदन की महत्ता बताते हुए स्पीकर ने कहा कि जितना अधिक सदन में होगी चर्चा उतना ही लाभ जनता को मिलेगा
शुक्रवार को मुम्बई के BKC के जिओ वर्ल्ड सेंटर में देश भर से जुटे लगभग डेढ़ हजार विधायकों को लोकतंत्र में सदन की महत्ता,उपयोगिता व गरिमा की दी सीख
♂÷आज शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गोआ में थे।
उन्होंने पूर्व आयोजित कार्यक्रम”विकसित भारत:निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका”पर गोआ विधानसभा में सभी सदस्यों को सम्बोधित किया।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि गोआ आज एक वैश्विक पर्यटन स्थल है, यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, गौरवशाली संस्कृति और पुरातन विरासत अद्भुत है।प्राचीनता और आधुनिकता का संगम गोआ को विशिष्टता प्रदान करता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा स्वतंत्रता के पश्चात 75 वर्ष की यात्रा में भाषा, संस्कृति, विचारधारा की विविधता के बाद भी हमने मिलकर चुनौतियों को परास्त किया है।उन्होंने सम्बोधन जारी रखा आज युवा ऊर्जा,कुशल नेतृत्व, जवाबदेह लोकतांत्रिक संस्थाओ और जनता के भरोसे के साथ हम सामर्थ्य और संकल्पशक्ति के बल पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न साकार करेंगे।
स्पीकर ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को सदन के माध्यम से सरकार तक पहुँचाये।सदन में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के विरोध की प्रवृत्ति को छोड़कर सकारात्मक आलोचना के ज़रिए execution का मार्ग प्रशस्त करें।साथ ही सदन में जितनी अधिक चर्चा होगी उतना ही जनता का कल्याण होगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला के सदन में पहुँचने पर गोआ विधानसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समय सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में स्मृति रूप में पौधरोपण भी किया और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रुपिंग फोटोशूट भी हुआ।
स्पीकर को विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्मृतिचिन्ह देकर उनका सम्मापूर्वक आभार प्रकट किया।
जबकि इसके पूर्व शुक्रवार को मुम्बई में देशभर से लगभग डेढ़ हज़ार की संख्या में जुटे विधानसभा सदस्यों जिनमे क़रीब 200 विधायक उत्तरप्रदेश के थे को सदन की गरिमा,महत्ता व लोकतंत्र में इनके मूल्यों को अक्षुण्य बनाये रखने पर बल दिया।
मुम्बई उपनगर के बान्द्रा स्थित बीकेसी में बने जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला ने द्वीप जलाकर किया।
इस मौके पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत अन्यान्य अतिमहत्वपूर्ण शख्सियत मौजूद रही।