★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
प्रदेश मन्त्री शिवहरे ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहरायेगी भाजपा,कार्यकर्ता मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाये
♂÷भारतीय जनता पार्टी मथुरा जिले की बैठक एक होटल मे आयोजित हुई,जिसमे मथुरा जिले के सभी पदाधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक को प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा पदाधिकारियों की यह अहम बैठक आगामी संगठन के कार्यक्रम भारत विभाजन विभिषिका दिवस और मेरी माटी मेरा देश के सफल क्रियान्वयन हेतु बुलाई गयी है ।
कल 14 अगस्त को भाजपा सभी जिलों मे विभाजन विभिषिका दिवस पर मौन यात्रा निकाल कर गोष्ठी का आयोजन करेंगी,मथुरा मे गोष्ठी के मुख्य वक्ता पुरषोत्तम खंडेलवाल होंगे,उसके बाद प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएंगे,बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगे मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी का एक महीने का महाप्लान तैयार होगा।बैठक में लोकसभा क्षेत्र मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर सभी विधानसभा,मंडल,
शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.इन तमाम कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को मतदाताओं व जनता तक पहुंचाया जाएगा ।इसमें बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा बनाए गए एक महीने के प्लान के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाएगी।

पार्टी प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने बताया की आगामी 1 महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। महासंपर्क अभियान मे जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष,जिला अभियान टोली,मंडल अभियान टोली, सांसद विधायक, एमएलसी,पूर्व विधायक,नगर पालिका,नगर पंचायत,जिला पंचायत के अध्यक्षों, विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख,सभी को जुड़ कर जनता के बिच जाना है है।मथुरा में 275 वरिष्ठ कार्यकर्ता मिशन- 2024 के लिए 1 महीने का मेगा प्लान तैयार करेंगे।
बैठक मे रविन्द्र पाण्डेय,घनश्याम लोधी,विवेक चौधरी,संजय लवनिया,महिपाल सिंह,अनिल चौधरी,प्रेमश्रोतीय,सचिन चतुर्वेदी, कन्हैया लाल गोयल,निर्मला बघेल, मनीषा पाराशर मौजूद रहे।




