★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
वृंदावन में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में रास सदस्य व सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर बोला जमकर हमला
♂÷ व्रन्दावन स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में समाजवादी पार्टी ने मथुरा वृन्दावन का कार्यकर्ता सम्मेलन रितू गोयल मथुरा वृन्दावन महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने देश में वर्तमान हालातों पर आक्रोश व्यक्त कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की वर्तमान में कानून व्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था,देश की सामाजिक व्यवस्था,भाईचारे को नारी जाति के सम्मान को, भाजपा की सांप्रदायिक सरकार से नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि देश को झूठे लोगों के हवाले करके देश ने बड़ा नुकसान उठाया है ,सांप्रदायिक जातिवादी, धार्मिक बहुलता वादी तानाशाही सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकना है।
सपा नेता ने आह्वान किया कि देश के लोग अच्छे दिनों का इंतजार करते हुए बुरे दिनों का सामना कर रहे हैं,देश को बुरा समय दिखाने वाले लोगों का समय बुरा आने वाला है।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं पूर्व एमएलसी राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 में केन्द्र सरकार को बदलने के लिए कमर कस के तैयार रहने का सन्देश दिया।
साथ ही बताया कि सांप्रदायिक सरकार को अगर कोई टक्कर दे सकता है तो समाजवादी पार्टी ही दे सकती हैं,जिसका विकल्प भारत में इंडिया गठबंधन के रूप में सामने है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व एमएलसी महेश आर्या का रितू गोयल द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।साथ ही महानगर के पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से महानगर महासचिव अभिषेक यादव,जिला अध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर किशन सिंह,पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, वरिष्ठ नेता शिवकुमार यादव ,नारायण दास यादव, वल्लभ भाई कुशवाहा, हाजी फारूक, अनिल वर्मा, ऋषिकांत अग्निहोत्री, डॉक्टर अबरार हुसैन, महानगर पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रमेश सैनी,नीतू चौधरी,अनिल निषाद, डॉ राजकुमार तेहरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल,प्रह्लाद यादव, पवन चौधरी,कैलाश निषाद,ओमपाल सैनी,बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे ।



