(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
सरकार से मांग करूंगा कि महाराणा प्रताप को इतिहास की किताबों में दे प्रत्येक घटनाक्रम जिससे प्रत्येक देशवासी उनसे हो प्रेरित: कृपाशंकर सिंह
महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई किन्तु न तो पराधीनता स्वीकार की और न ही मानी हार: बृजेश सिंह प्रिंसू
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व बीजेपी उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह, MLC वृजेश सिंह प्रिन्सू,DM रविंद्र मांदर,CDO साई तेजा सीलम,SP डॉ.अजयपाल शर्मा ने किया महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल का निरीक्षण
जौनपुर नगर के कलीचाबाद तिराहे पर राजपूत सेवा समिति के प्रयास और सौजन्य से स्थापित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण शनिवार 9 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभहस्ते किया जाएगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा से जौनपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु और जिलाधिकारी रविन्द्र मांदर,मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने मूर्ति स्थल पर पहुँच कर साफ़ सफ़ाई और सुरक्षा व्यस्थाओं का जायजा लिया।
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने इस दौरान कहा कि शौर्य, साहस और युद्धकला में निष्णात वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के बारे में इतिहास में उनके कद के अनुसार देश के इतिहासकारो ने उनके महान योगदान,संघर्ष और त्याग के सन्दर्भ में निश्चित रूप से इतिहास के पन्नों में कहीं न कहीं वह स्थान और पन्ने नही दे पाए।
उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि महाराणा प्रताप के जीवनकाल के दौरान उनके द्वारा छोटी से छोटी भी घटनाओं की जानकारी मूर्धन्य इतिहासकारों और अन्वेषको द्वारा लिखी और खोजी जाए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों के साथ देश दुनियां भी भारतीय वीरों को जान समझ सके।
वहीं विधान परिसद सदस्य वृजेश सिंह प्रिन्सू ने कहा कि राजपूत सेवा समिति ने सराहनीय कार्य किया है समिति से जुड़े लोग निःसंदेह बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि मोबाइल और लैपटाप के दौर में हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति भी जागरूक होने की हम लोगों को आवश्यकता है। केवल फिल्मों के इतिहास से हम लोग आगे नहीं बढ़ सकते। हमें हमारे इतिहास को हमारी आने वाली पीढ़ी को बताना होगा। महाराणा प्रताप ने अपना जीवन देश की एकता व अखंडता की खातिर न्यौछावर कर दिया, उन्होंने घास की रोटी खाकर भी हार नहीं मानी।
इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य,रत्नाकर सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम ,रविन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशी सिंह,देवी सिंह,सिद्धार्थ सिंह,अजीत सिंह, सिंह,विवेक सिंह राजा,राहुल सिंह,,राम दयाल ,अंशुमान सिंह सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।