(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा का हमने किया है अनुसरण,जबकि उद्धव ठाकरे ने दी तिलांजलि ऊभामो के प्रदेश अध्यक्ष ने शिवसेना उबाटा प्रमुख पर साधा निशाना
कल्याण डोंबिवली में भाजपा महाविजय अभियान लाभार्थी सम्मेलन हुआ सम्पन्न
उद्धव ठाकरे ने रामसेवकों को अपशब्द कह कर करोड़ों रामभक्तों का घोर अपमान किया है क्या उद्धव ठाकरे ने अब धर्म परिवर्तन कर लिया है।
कल्याण डोंबिवली में भाजपा महाविजय अभियान लाभार्थी सम्मेलन को उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर जमकर हमलावर होते हुए उनकी मानसिकता पर प्रश्नचिन्ह लगाया।
भाजपा नेता ने कहा कि आगामी
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता उनको वोट से चोट देकर हिसाब जरूर लेगी।
अध्यक्ष संजय पांडेय ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के वक्त उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे और उनको मुखिया होने के नाते प्रदेश वासियों को बचाने और उनके दुख तकलीफ़ देखने के लिए निकलना चाहिए था तब वह अपने घर में रहकर अपना परिवार बचाने में लगे थे और अब उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में घूम घूम कर कुटुम्ब सम्मेलन कर रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां जा रहे हैं कह रहे हैं कि मेरे पिता को चोरी कर लिया है। दिवंगत बालसाहेब ठाकरे चोरी की वस्तु नहीं, बल्कि एक विचारधारा है और उद्धव ठाकरे ने उनके हिंदुत्व की विचारधारा को तिलांजलि दे दी है लेकिन, हमने उनका अनुसरण किया, इसलिए उनकी यह अवस्था हुई है।
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष ने कल्याण और डोंबिवली के उत्तर भारतीय समाज को एकजुट रहने और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की।
इस सम्मेलन में उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी,
प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारि प्रद्युमन शुक्ला, चिराग गुप्ता, निर्जा मिश्रा, बिंदु दुबे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, चंद्रसेन तिवारी, उल्हासनगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी, उल्हासनगर भाजपा उ.भा.मो के अध्यक्ष संजय गुप्ता उपस्थित थे।




