(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
सुप्रसिद्ध अभिनेता जितेन्द्र ने मुंबईवासियों से प्रत्येक चुनाव में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मैं भी हर चुनाव में करता हूं मतदान
मुम्बई शहर और उपनगर के जिलाधिकारी संजय यादव और राजेन्द्र क्षीरसागर ने मुम्बई शहर के लोगों से सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की भी अपील की
“मुंबई के प्रत्येक मतदाताओं का राष्ट्रीय कर्तव्य बनता है कि वह अपने संवैधानिक अधिकार का पालन करते हुए प्रत्येक चुनाव में अवश्य वोट दें।
उक्त अपील सुप्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र ने करते हुए कहा कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो पंजीकरण कराएं और आने वाले चुनावों में आपको मतदान करिए।
मालुम हो कि ‘लोकसभा आम चुनाव-2024’ के लिए आगामी 20 मई को मुंबई में मतदान होना है।
इस चुनाव में मुंबई में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुंबई शहर के जिलाधिकारी संजय यादव और उपनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर के नेतृत्व में पूरे मुंबई महानगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत चुनावी ‘स्वीप’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों की रिंग मार्क्ड हस्तियों से मुलाकात की जा रही है।
मुंबई शहर और उपनगरों के ‘चुनाव ‘स्वीप’ कार्यक्रम के समन्वय अधिकारी डॉ.सुभाष दलवी और जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव के साथ जुहू स्थित अभिनेता तुषार कपूर के बंगले पर जाकर फिल्म स्टार जितेंद्र से मुलाकात कर उन्हे अभियान की जानकारी दी।
इस मुलाकात के दौरान जितेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर को जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित संदेश पत्र दिया गया जिसमें अपील की गई थी कि कि उन्हें और उनके परिवार को चुनाव में मतदान कर राष्ट्रीय कर्तव्य निभाएं।
फिल्म स्टार ने जितेंद्र ने मुम्बई वासियों से आने वाले इलेक्शन में वोट डालने की अपील वाले चलचित्र संदेश भी”स्वीप” टीम को प्रदान किया।
जारी कर ‘स्वीप’ टीम ने हाल ही में कलक्ट्रेट में अपनी अपील के साथ एक वीडियो संदेश भेजा है।
‘स्वीप’ टीम के साथ जीतेंद्र ने गिरगांव से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियो को साझा किए।
मुम्बई महानगर के कलेक्टर कार्यालयों द्वारा यह सूचित किया गया है कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में भाग लेने के लिए मतदाताओं को पंजीकृत करने और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अभी भी अवसर है। मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जांचना चाहिए और यदि उनका नाम मौजूद नहीं है तो मतदाता पंजीकरण के लिए वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन वेबसाइट पर जाएं या मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप या मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1800-22-1950 पर कॉल करें या फिर मुंबई उपनगरीय जिले के कलेक्टर व जिला चुनाव अधिकारी से संपर्क करें।




