(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
गौतमबुद्ध नगर ज़िले के नोएडा शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर दीदी की रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में आज रविवार से भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड रामायण पाठ/ अष्टायाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने बताया कि शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जो सनातन मंदिर सेक्टर- 19, नोएडा आदि होते हुए पुनः शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पहुंची। कलश शोभा यात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखे हुए थे तथा विशेष परिधानों में वे चल रही थी जिससे माहौल राममय हो गया और जगह-जगह रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि आज 16 जून से शुरू हुई अखंड रामायण/ अष्टयाम यज्ञ 18 जून को हवन व पुर्णाहुती एवं दोपहर 1:00 बजे भंडारा/ प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

उन्होंने शहर के लोगों से उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।
शोभायात्रा के दौरान दीदी की रसोई ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, मुख्य अतिथि के रुप में मंजू सूद, ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, सविता, विनोद शर्मा, गोमती देवी, सुशीला, विवेक मिश्रा, राहुल भाटिया आदि मौजूद रहे।