कुनबा अभी भी वंश का सपना देख रहा है!

लेखक-डॉ.के. विक्रम राव

आखिर वही हुआ जिसकी सोनिया गांधी को आशंका थी, भले ही कांग्रेस पार्टी को अपेक्षा थी। प्रियंका रॉबर्ट वाड्रा राजनीति में आ गईं। कितना गुणात्मक फर्क है भाई-बहन की लोकसभाई भूमिका में। दो दशकों से राहुल गांधी अपने को प्रतीक्षारत पीएम समझते रहे हैं। मानों RAC में हों। अटल बिहारी वाजपेई के सत्ता से पतन के बाद से (2002) राहुल आस संजोये जमे हैं। मगर बहन ने दिखा दिया वह अधिक उत्कृष्ट हैं, श्रेष्ठ है, राजनीति में।

पुत्रमोह के चलते सोनिया ने दशकों से बेटी को दबाये रखा। टट्टू को घोड़ा मानकर रेस में दौड़ाती रहीं।
हालांकि सियासत में प्रियंका राबर्ट वाड्रा को अभी कई पापड़ बेलने होंगे। नासमझी से बचना होगा। लोकसभा में मोदी सरकार पर हमला बोलते वक्त उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री (सुखविंदर सिंह सुक्खू) को भी लपेट लिया। वे बोली : “हिमाचल के सेव उत्पादक भी अन्याय का सामना कर रहे हैं।” अब मोदी से सुक्खू से क्या नाता-वाता ?

सोनिया गांधी ने “बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ” का सिद्धांत नहीं माना था। इसीलिए राहुल के मुकाबले प्रियंका को पीछे दबा के रखी रहीं। प्रियंका भी लचर स्टेप्नी (अतिरिक्त पहिया) जैसी बनी रहीं।

अब चाहे जितना लल्लू-जगधर वह क्यों न हों भला मां तो अपने बेटे को लस्टम पस्टम पीएम देखना ही चाहती है।

वर्षों से राजनेताओं का आकलन रहा कि भाई से कहीं अधिक बहन तेज है। लोग उसमें उसकी दादी का प्रतिबिंब देखते हैं। यूं अपने प्रधानमंत्री-पिता के बारे में तो प्रियंका मौन रहीं। बोलती भी क्या उस बोफोर्स के हीरो के बारे में ? अब सरकारी पक्ष को सतर्क रहना होगा यदि कहीं भाई की जगह बहन ही पार्टी नेतृत्व संभालती हैं। यही प्रश्न था राजीव और राहुल के बीच। राहुल राजनीति में फिट, माकूल बैठा। राजीव को मां ने पाइलैट बनाया। वह राजनीति में बाद में आ गया। पार्टी हार गई। सत्ता से बाहर हो गए। केवल अपनी कुर्बानी से राजीव ने चुनावी हालत सुधरी। ठीक जैसे उनके छोटे भाई संजय गांधी राजनीति में फिट थे, मगर जहाज चलाया, जान गवां दी।
इस पृष्ठभूमि में प्रियंका कई प्लस पॉइंट लेकर आई हैं। जैसे लोहिया ने इंदिरा गांधी के पीएम बनने पर कहा था : “अखबार में अब हसीन तस्वीर छपेगी।” राहुल भी सच बोले। “मेरी बहन मुझसे अच्छा बोली।”

मगर राहुल अब करेंगे क्या ? अपनी राष्ट्रव्यापी मुहब्बत की दुकान में बिक्री बढ़ाने की कोशिश करेंगे ?
इस प्रश्न का उत्तर सक्षम ज्योतिषी पर निर्भर करता है। क्या नेहरू वंश से अभी और प्रधानमंत्री आएगा ? क्योंकि सोनिया गांधी बन नहीं पाई थी जबकि उनके आज्ञाकारी रहे नौवें राष्ट्रपति केआर नारायण ने 2002 में सोनिया को प्रधानमंत्री बनवा ही दिया था। अतः एक प्रश्न फिर उठेगा कि विदेशी मूल का व्यक्ति इस महान पद पर रह सकता है ? उदाहरण के तौर पर (1949 में) इंदौर की महारानी विदेशी महिला के पुत्र को होलकर नरेश बनाने का प्रयास था। जवाहरलाल नेहरू भी विदेशी मूल के व्यक्ति को भारत में शासक बनाने के पक्ष में नहीं थे। इंदौर के महाराजा यशवंतराव होलकर की विदेशी मूल की पत्नी से जन्में रिचर्ड को इंदौर की राजगद्दी का उत्तराधिकारी बनाने की मान्यता देने से नेहरू सरकार ने अस्वीकार कर दिया था। राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद तथा उपप्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल की भी नेहरू जैसी राय थी। रिचर्ड और राहुल में क्या विषमता है ?

वह दिन बड़ा भाग्यहीन होगा यदि विदेशी मूल का व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बन जाए।

IMG 20241215 WA0004

(लेखक IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट व वरिष्ठ पत्रकार/स्तंभकार हैं)

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img