IMG 20250220 WA0001

(पंकज पराशर)
(छतरपुर)

नगर पालिका परिषद छतरपुर के सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़ पर होगी एफआईआर

भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायते लोकायुक्त में पहुंची, सीएम ऑफिस में शिकायत हुई दर्ज

बुंदेलखंड के बेहद अति पिछड़े जिले छतरपुर में दशकों से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।

नगर पालिका परिषद छतरपुर में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है, यहां पर अफसर न जाने किन वजहों से सरकारी धन की लूट को जानते हुए भी तमाशबीन बने हुए है।

छतरपुर शहर में ही शासकीय जमीनों पर जिस तरह से भूभूमिया अतिक्रमण कर रहे हैं उससे एक दिन ऐसा समय आएगा कि एक इंच जमीन भी सरकार को मुनासिब नहीं होगी ।

नगर पालिका परिषद छतरपुर में एक प्रशासनिक अधिकारी के करीबी सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़ के द्वारा खुलेआम रुपए लिए जा रहे हैं । सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़ के विरुद्ध लोकायुक्त की कार्यवाही भी चल रही है। इतना ही नहीं इनके द्वारा तकनीकी स्वीकृति के एवज में मोटी रकम वसूली जा रही है।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका परिषद छतरपुर में एक प्रशासनिक अधिकारी के बेहद करीबी बने सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़ अपने चेंबर में ही रकम की मांग करते हैं, नहीं देने पर कार्यवाही की धमकी देते हैं। इस तरह से मध्य प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और लोगों में बीजेपी की डॉ मोहन यादव सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

बताया जाता है कि कागजों में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के हजारों आवास बने और इसको दिखाकर करोड़ों का फर्जी भुगतान भी कर दिया गया है।
अब इस मामलें में सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़ के विरुद्ध सीएम ऑफिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है।

अब देखना यह महत्वपूर्ण होगा कि बीजेपी सरकार इस करोड़ो के सरकारी धन की लूट में शामिल एक छोटे कर्मचारी को बलि का बकरा बना कर कर छोड़ देगी या फिर इस घोटाले में शामिल ताकतवर गिरोह, बड़े अधिकारियों के भी गले दबोचते हुए कानून के शिकंजे में लाती है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *