(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ बाबा साहब छुआ छूत की सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए करते रहे आजीवन प्रयास कहा विधायक अमर सिंह यादव ने
√ राजगढ़ में भाजपा नेताओं ने भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई और उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
देश में सामाजिक समरसता की अखंड ज्योति प्रज्वलित करने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती आज राजगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन परिसर में मनाई गई।
लोगो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर राज्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जहां एक तरफ़ देश के संविधान निर्माण में महती भूमिका निभाई है तो वहीं उन्होंने लोगों को बताए कि शिक्षा के जरिए ही हम अपनी मंज़िल पा सकते हैं।
विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने उस दौरान दलितों समेत सभी वर्गों में शिक्षा की महत्ता समझाई और छुआ छूत जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री देवी सिंह सौंधिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मोना सुस्तानी,मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी, मनोज हाड़ा,श्याम मंडलोई, श्याम गुर्जर, कार्यक्रम प्रभारी राजेश खरे, संदीप कटारिया,मनीष जोशी (टोनू काका) सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष गण,पार्षद गण एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।