(मुकेश शर्मा)
(कोड़ागांव)
सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्वास्थ्य केन्द्र को सौर ऊर्जा से जोड़ने का किया कार्य कहा फ्यूजन कम्पनी के मयंक भतेले
फ़्यूजन फाइनेंस के सहयोग से कोड़ागांव विधायक ने किया जिला अस्पताल में सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
छतीसगढ़ राज्य के कोड़ागाँव जिले के रविन्द्र नाथ टैगोर जिला चिकत्सालय में फ़्यूजन फाइनेंस लिमिटेड के सेहयोग से 10 केवी सोलराइजेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ। यह समारोह जिला हॉस्पिटल के सोलराइजेशन पहल की परिणति का प्रतीक था, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र की ऊर्जा खपत को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से समृद्ध करना था। इस कार्यक्रम में कई अतिथियों ने शिरकत की, जिनमें श्रीमती लता उसेंडी कोंडागांव, विधायक,नरपति पटेल नगर पालिका अध्यक्ष, सोनामणि पोय पार्षद,मालाकोट सरपंच, मंडावी जी सी एस स्वास्थ्य केंद्र में सोलराइजेशन का मुख्य उद्देश्य नियमित बिजली पर निर्भरता को कम करना और बिजली बिलों को घटाना था। इस चुनौती का समाधान करने के लिए फ़्यूजन फाइनेंस ने केंद्र में 10 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित किए। इस पहल का उद्देश्य केवल ऊर्जा खर्चों को कम करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र को एक स्थिर और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत प्रदान करना भी है।कार्यक्रम को सफल बनाने में फ़्यूजन फाइनेंस के प्रतिनिधियों ने सक्रिय योगदान दिया,जिनमें मयंक भटेले एवीपी, आशीष पाण्डेय रीजनल मैनेजर,शिवशंकर द्विवेदी स्टेट हेड,गौरव शर्मा डिवीज़नल मैनेजर,अजय गौतम,प्रज्वल सिंह व्यवथापक,शिवकुमार ब्रांच मैनेजर ने आदि शामिल रहे।

सोलराइजेशन प्रोजेक्ट पर बात करते हुए, फ़्यूजन फाइनेंस के एवीपी मयंक भतेले ने कहा कि
“हमने अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी के तहत इस स्वास्थ्य केंद्र को सौर ऊर्जा से जोड़ने का कार्य पूरा किया है। यह न केवल केंद्र को एक बेहतर और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत प्रदान करेगा, बल्कि इससे स्थानीय समुदाय की समग्र भलाई में भी योगदान मिलेगा।”




